Bihar News: एक किन्नर के 3 आशिक, प्रेम कहानी में हुआ वो वाला कांड, जानकर होश उड़ जायेंगे !

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस ने एक चौंकाने वाले प्रेम कहानी का खुलासा किया. इस मामले में एक किन्नर के पीछे 3 आशिक पड़े थे. 4 अप्रैल को पुलिस ने एक डेड बॉडी बरामद किया था. जिसका खुलासा होते ही, पुलिस भी दंग रह गई.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई, जिसकी आप शायद कल्पना भी नहीं कर सकते. एक किन्नर के 3 आशिक थे. फिर इस कहानी में ऐसे कांड को अंजाम दिया गया, जिसका खुलासा होने पर पुलिस भी दंग रह गई. दरअसल, पुलिस की विशेष टीम ने 22 दिनों पूर्व सोनबरसा थाना क्षेत्र के कचहरीपुर गांव के पास युवक की हत्या मामले का खुलासा किया है. बता दें कि, जिस युवक की हत्या हुई वह कोई और नहीं बल्कि किन्नर का पहला आशिक था. एएसपी सह सदर एसडीपीओ- 2 आशीष आनंद के नेतृत्व में गठित की गई विशेष टीम ने इस पूरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा दिया. 

एक किन्नर के पीछे पड़े थे 3 आशिक

इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. साथ ही उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए सामान को भी बरामद किया गया है. पूरी कहानी के बारे में बताया गया कि, मृतक की पहचान सदरे आलम के रूप में हुई है. सदरे आलम का किन्नर पूजा से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सदरे किन्नर पूजा को लुधियाना रखता था. होली के त्योहार में ही दोनों गांव आए थे. गांव आने के बाद किन्नर का रविन्द्र कुमार से प्रेम प्रसंग चलने लगा. इतना ही नहीं, इस लव स्टोरी में एक अन्य की भी एंट्री हुई. ऐसे में अब रविंद्र कुमार और एक अन्य युवक को सदरे आलम का किन्नर के साथ रिश्ता पसंद नहीं आ रहा था. जिसके बाद उन लोगों ने सदरे आलम को किन्नर से हमेशा के लिए दूर करने की योजना बना ली. इसके बाद 4 लोगों ने मिल कर सदरे आलम की हत्या कर दी. जिसके बाद उसके शव को पुलिस ने बरामद किया. 

इन 4 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एएसपी सह सदर एसडीपीओ-2 आशीष आनंद के नेतृत्व में सोनबरसा थाने की पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर किन्नर समेत चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों में भुतही थाना क्षेत्र के बंदरझूला वार्ड नंबर-10 निवासी विनोद साह का पुत्र अजय कुमार, राम कैलाश साह का पुत्र रवींद्र कुमार, कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया वार्ड नंबर एक निवासी मो. लालू का पुत्र मो. रहीमुल उर्फ पूजा एवं सोनबरसा थाना क्षेत्र के कचहरीपुर वार्ड नंबर-14 निवासी रामचंद्र राय का पुत्र लाल बाबू राय शामिल है. 

एएसपी ने दी मामले की पूरी जानकारी

एएसपी सह सदर एसडीपीओ-2 आशीष आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, इन बदमाशों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, मृतक के गर्दन में बांधा हुआ रस्सी, घटना में कारित सफेद रंग का स्कॉर्पियो (यूपी-14सीएक्स 2029) और अभियुक्तों का मोबाइल बरामद किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि, सोनबरसा थाना क्षेत्र के कचहरीपुर में सुलिस गेट से 500 मीटर पूरब कचहरीपुर-मुसहरनिया पथ में चार अप्रैल 2025 को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था. जिसके संदर्भ में सोनबरसा थाने में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस टीम कांड के उद्भेदन को लेकर छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में इन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में चारों ने हत्या करने की बात स्वीकार किया. इसके बाद जरूरी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार चारों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

Also Read: छात्रा पहुंची तो कमरे में टूट पड़ा हैवान, महंगे शौक के लिए पति को छोड़ने वाली महिला करवाने लगी दुष्कर्मhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/araria/woman-who-left-her-husband-forexpensive-hobbies-used-to-get-female-students-physically-abused-by-men

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन