Sitamarhi Jail Inspection: सीतामढ़ी जेल का मासिक निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं को परखा

Edited by SUMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी जेल का मासिक निरीक्षण

Sitamarhi Jail Inspection: सीतामढ़ी डालसा सचिव संजना गांधी ने मंडल कारा का मासिक निरीक्षण कर बंदियों को तय मेन्यू के अनुसार भोजन देने और गरीबों को निःशुल्क कानूनी सहायता व जमानत के बावजूद बंद कैदियों को पीआर बांड पर रिहा करने का निर्देश दिया.जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi Jail Inspection: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (बालसा), पटना के निर्देशानुसार सीतामढ़ी में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) अखिलेश कुमार झा के मार्गदर्शन में डालसा की सचिव संजना गांधी ने मंडल कारा का मासिक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में बंदियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं और उनके कानूनी अधिकारों की स्थिति का जायजा लेना था.

भोजन के मेन्यू और साफ-सफाई की हुई जांच, दिए कड़े निर्देश

निरीक्षण के दौरान डालसा सचिव संजना गांधी ने कारा परिसर की साफ-सफाई और बंदियों के स्वास्थ्य से जुड़े इंतजामों की गहन समीक्षा की. उन्होंने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की और सहायक काराधीक्षक को सख्त निर्देश दिया कि सभी बंदियों को तय मेन्यू के अनुरूप ही गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए. साफ-सफाई के मामले में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की बात कही गई.

कमजोर बंदियों को मिलेगी निःशुल्क विधिक सहायता, पीआर बांड पर होगी रिहाई

सचिव ने विधिक सहायता से वंचित बंदियों पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन बंदियों के पास पैसे की कमी के कारण अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें तुरंत निःशुल्क सरकारी विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए. निरीक्षण के दौरान ऐसे बंदियों की भी पहचान की गई जिन्हें अदालत से जमानत तो मिल चुकी है, लेकिन बेलर (जमानती) न होने के कारण वे अब भी जेल में हैं. संजना गांधी ने ऐसे बंदियों की पीआर बांड (PR Bond) के माध्यम से रिहाई सुनिश्चित करने के लिए काराधिकारियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया. इसके अलावा डालसा सचिव ने महिला वार्ड का भी विशेष दौरा किया. उन्होंने वहाँ बंद महिला कैदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुना. मौके पर जेल के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन