सीतामढ़ी में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पसरा मातम

Edited by SUMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Sitamarhi Road Accident: सीतामढ़ी के मेजरगंज में डुमरी कला दुर्गा मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 52 वर्षीय धीरेंद्र सिंह की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi Road Accident: सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी कला गांव में गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. डुमरी कला दुर्गा मंदिर के समीप करीब आठ बजे हुई इस दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई. मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले 52 वर्षीय धीरेंद्र सिंह के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात दुर्गा मंदिर के पास सड़क किनारे धीरेंद्र सिंह को गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में देखा गया था. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के ही स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल के डॉक्टर मुकेश कुमार ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. धीरेंद्र सिंह की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

घटना के वास्तविक कारणों को लेकर अभी तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है. हालांकि, ग्रामीणों और स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का अनुमान है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही मेजरगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. उन्होंने आगे कहा कि अब तक इस संबंध में परिजनों या ग्रामीणों की तरफ से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. लिखित शिकायत मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन