Sitamarhi Breaking News: नदी में नहाने गए 6 बच्चे डूबे, दो बच्चों की मौत, 4 को बचाया गया

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोग.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sitamarhi Breaking News- सीतामढ़ी के बैरगनिया स्थित लाल बकेया नदी में नहाने के दौरान छह बच्चे डूब गए. स्थानीय गोताखोरों ने चार बच्चों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो बच्चों की मौत हो गई. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Sitamarhi Breaking News: सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. लाल बकेया नदी में नहाने के दौरान छह बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई.

लाल बकेया नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैरगनिया प्रखंड स्थित लाल बकेया नदी में छह बच्चे नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत, एक युवक गंभीर घायल

चार बच्चों को सुरक्षित बचाया गया

स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की तत्परता से चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सभी बच्चों की स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है. घटना के बाद नदी किनारे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई.

दो बच्चों की मौत से परिवारों में कोहराम

इस हादसे में बैरगनिया वार्ड संख्या 5 निवासी राहुल कुमार और आलोक कुमार की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में प्लांट हादसे का शिकार हुआ योगापट्टी का युवक, गांव में पसरा मातम

प्रशासन जुटा, राजस्व अधिकारी ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए बैरगनिया के राजस्व अधिकारी अमृत राज

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. मामले की जानकारी देते हुए बैरगनिया के राजस्व अधिकारी अमृत राज ने घटना की पुष्टि की. प्रशासन द्वारा आगे की आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, मां और 18 माह के बेटे की मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन