ePaper

Bihar: छात्रा पहुंची तो कमरे में टूट पड़ा हैवान, महंगे शौक के लिए पति को छोड़ने वाली महिला करवाने लगी दुष्कर्म

Updated at : 28 Apr 2025 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
araria crime news| The woman who left her husband for her expensive hobbies, used to get the female students raped by men

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: महंगे शौक पूरे करने की हवस में एक महिला ने अपनी जान पहचान की कॉलेज छात्रा को जाल में फंसा लिया. छात्रा को जबरन अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक शादीशुदा महिला ने अपनी जान पहचान की कॉलेज छात्रा को बहाने से घर बुलाया और वहां मौजूद एक पुरुष के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला. छात्रा के विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई. किसी तरह छात्रा वहां से भागने में सफल रही और तुरंत नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी.

घटना शनिवार की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही नगर पुलिस ने रविवार सुबह त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला कई वर्षों से अररिया में रह रही थी. बताया जा रहा है कि महिला अपने महंगे शौक और ऐशो-आराम की चाहत में पति को छोड़ चुकी थी और स्वतंत्र रूप से यहां रह रही थी.

छात्रा को जबरदस्ती संबंध बनाने का डाला गया दबाव

नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने जानकारी दी कि पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उन्होंने बताया कि छात्रा को बहला-फुसलाकर बुलाया गया था और फिर जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव डाला गया. छात्रा के इंकार करने पर उसकी पिटाई की गई, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकली. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में भेजा

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है. घटना ने स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. नगर पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि घटना के पीछे छिपी गहरी साजिशों का भी खुलासा हो सके. पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि मामले में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच जारी है. जल्द ही इस घिनौने कृत्य से जुड़े अन्य पहलुओं का भी पर्दाफाश होने की उम्मीद है.

Also Read: बिहार के बोधगया में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, महाबोधि मंदिर में सिंगिंग बाउल समूह ने रचा इतिहास

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन