डीएमयू में बढ़ी भीड़, फारबिसगंज-जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर अतिरिक्त ट्रेन की मांग
कटिहार जोगबनी रेलखंड पर चल रहा डीएमयू ट्रेन. | Prabhat Khabar Network
फारबिसगंज-जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर ट्रेनों की कमी से यात्री परेशान हैं। यात्रियों ने नई ट्रेन और बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर आवाज उठाई है।
अररिया : फारबिसगंज-जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. वर्तमान में संचालित डीएमयू ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है. महिलाओं, बुजुर्गों, छात्रों व मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है.
आपके शहर में
स्थानीय लोगों के अनुसार कटिहार से शाम साढ़े छह बजे के बाद अगली डीएमयू ट्रेन अहले सुबह चार बजे जोगबनी के लिए चलती है. पहले रात करीब दो बजे कटिहार से जोगबनी के लिए ट्रेन चलती थी, जिसे बंद कर दिया गया. इसे पुनः शुरू करने की मांग कई बार डीआरएम कटिहार से की गई, पर अब तक पहल नहीं हुई.
सीमावर्ती जोगबनी से नेपाल सहित हजारों यात्री कटिहार पहुंचकर लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ते हैं. वहीं सैकड़ों लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूर्णिया जाते हैं. लोगों ने प्रत्येक तीन घंटे पर कटिहार-जोगबनी के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने और कोच बढ़ाने की मांग की है.
साथ ही फारबिसगंज स्टेशन पर पेयजल, प्रतीक्षालय और साफ-सफाई में सुधार, जोगबनी से पटना के लिए रात्रिकालीन नई ट्रेन शुरू करने और जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस के विस्तार की मांग भी उठाई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए