अररिया: पलासी में नाबालिग से यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों पर FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

अररिया के पलासी में 16 वर्षीया किशोरी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

पलासी (अररिया). प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में किशोरी की मां ने पलासी थाना में युवक समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

करीब तीन माह से शोषण करने का लगाया आरोप

दर्ज प्राथमिकी में किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि गांव का ही युवक मो हसनैन उर्फ लोहा सिंह करीब तीन माह से उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था.

घर में अकेली पाकर घटना को अंजाम देने का आरोप

सूचिका के अनुसार घटना तीन अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे की है. वह गांव के चौक पर सामान खरीदने गयी थी. इसी दौरान किशोरी घर में अकेली थी. आरोप है कि युवक ने इसी दौरान घर पहुंचकर किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. सामान लेकर लौटने के दौरान मां की नजर पड़ते ही युवक वहां से भाग निकला.

परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार का भी आरोप

घटना के बाद किशोरी की मां अपने परिवार के सदस्यों के साथ युवक के परिजनों के यहां पहुंची और मामले को लेकर बातचीत की. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें वहां से भगा दिया.

पंचायती के कारण थाना पहुंचने में हुई देरी

प्राथमिकी में घटना की जानकारी पुलिस को विलंब से देने का कारण पंचायती बताया गया है. पीड़िता की मां ने मामले में मो हसनैन उर्फ लोहा सिंह के अलावा अब्दुल्ला, रूस्तम, मो मिसकात समेत नौ लोगों को नामजद किया है. पुलिस प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

पुलिस जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस मामले में आरोपों की जांच के साथ घटना से जुड़े तथ्यों और नामजद आरोपितों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन