डाला गांव में पागल कुत्ते का आतंक, पांच लोगों को काटा; ग्रामीणों में दहशत

Updated:
विज्ञापन

सभी पीड़ितों का इलाज पीएचसी पलासी में जारी | Prabhat Khabar Network

अररिया के डाला गांव में पागल कुत्ते के काटने से पांच लोग घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। सभी का इलाज जारी है।

विज्ञापन

पलासी (अररिया) : पलासी प्रखंड के डाला गांव में पागल कुत्ते के काटने से पांच लोग घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पलासी लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुत्ते के हमले में पांच लोग घायल

घायलों में गौरव कुमार, मनोज कुमार, इति कुमारी और चिंता कुमारी समेत पांच लोग शामिल हैं. अचानक हुए कुत्ते के हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लेकर पहुंचे.

ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

घटना को लेकर ग्रामीणों में आवारा कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में घूम रहे आवारा और आक्रामक कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

सभी घायल खतरे से बाहर

पीएचसी प्रभारी डॉ. जहांगीर आलम ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल सभी पांच लोगों का इलाज किया जा रहा है. फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन