मां की एक खता से नहीं छूट रहा सिमरन की बदकिस्मती का नाता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

अत्याचार. पहले मां के प्रेमी ने आबरू लूटी, अब सगे मामा ने किया शर्मसार सीतामढ़ी : कहते हैं कि मां के कदमों के नीचे जन्नत होती है. अपनी औलाद के लिए एक मां अपनी जिंदगी को कुर्बान कर देती है. औलाद के प्रति मां की कुर्बानी समय-समय पर मिसाल के रूप में सामने आती है. […]
विज्ञापन
अत्याचार. पहले मां के प्रेमी ने आबरू लूटी, अब सगे मामा ने किया शर्मसार
सीतामढ़ी : कहते हैं कि मां के कदमों के नीचे जन्नत होती है. अपनी औलाद के लिए एक मां अपनी जिंदगी को कुर्बान कर देती है. औलाद के प्रति मां की कुर्बानी समय-समय पर मिसाल के रूप में सामने आती है. लेकिन कभी-कभी मां का हैरतअंगेज चेहरा भी सामने आता रहा है. चर्चित सिमरन कांड में अब एक और कड़ी जुड़ गया है.
पहले सिमरन की मां खुशबू देवी के प्रेमी पूर्वी चंपारण जिले के ढाका निवासी मो़ शमीम ने सिमरन के जिस्म को रौंदा. अब नाना के घर पनाह लेने वाली सिमरन यहां भी असुरक्षित है. मंगलवार की रात सिमरन के साथ उसके मामा दिग्विजय सिंह ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर न केवल रिश्तों को कलंकित किया है, बल्कि सिमरन शमीम की हैवानियत की यादें एक बार फिर ताजा हो गयी है.
25 नवंबर 2016 को शमीम की गिरफ्तारी के बाद सिमरन को न्याय मिलने की उम्मीदें थी. लेकिन मामा की दरिंदगी ने उसे एक बार फिर मौत को गले लगाने को विवश कर दिया है. हालांकि सिमरन की बदकिस्मती के पीछे एक बार फिर उसकी मां खुशबू देवी चर्चा में आ गयी है. खुशबू देवी की एक गलती ने पूरे परिवार की किश्ती डूबों दी.
जबकि सब कुछ लूटा कर केवल अपनी जिंदगी बचाने में कामयाब उसकी बेटी सिमरन के लिए मां की खता के चलते मिले जख्म को भूल पाना आसान नहीं रह गया है. शायद यहीं वजह है कि आज भी सिमरन चिल्ला-चिल्ला कर कहती है कि काश मैं उसकी बेटी ना होती. खुशबू देवी अब इस दुनियां में नहीं है. लेकिन इश्क में अंधी खुशबू ने जो कुछ किया है, उससे मां शब्द शर्मसार हुआ है और मां की गलती की सजा सिमरन भुगत रहीं है.
पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में पुलिस ने 24 फरवरी 2015 को छापेमारी कर तीन साल से कमरे में बंधक बनी एक लड़की को मुक्त कराया था. इसके बाद युवती ने इनसान के रौंगटे खड़ा करने वाली कहानी सुनाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी शमीम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी.
जबकि वारदात के खुलासे के साथ ही शमीम फरार हो गया था. जो लंबे समय बाद 25 नवंबर 2016 को पुलिस के हत्थे चढ़ा. सिमरन मूल रूप से डुमरा थाना के एक गांव की रहने वाली है. उसका पिता राजीव कुमार मूक बधिर था. भाई अमनदीप व सिमरन समेत चार लोगों का हंसता खेलता परिवार था. अच्छी-खासी संपत्ति वाले इस परिवार को मानो जमाने की नजर लग गयी.
तीन जनवरी 2009 को उसके भाई अमनदीप,13 वर्ष का स्कूल जाते वक्त फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया. बाद में अपहर्ताओं ने उसकी हत्या कर दी. बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे से बाहर आता, इसी बीच ढाका निवासी शमीम का खुशबू से प्रेम प्रसंग हो गया. प्रेमी के साथ मिलकर खुशबू ने ही अपने पति राजीव की हत्या करा दी.31 दिसंबर 2012 को राजीव का शव शिवहर-पूर्वी चंपारण जिले के सीमा पर मिला था. इसके बाद खुशबू ने शमीम के साथ शादी कर ली. शमीम, खुशबू व बेटी के साथ सिलीगुड़ी चला गया. जहां उसने मौका देख खुशबू की हत्या कर दी.
बेटी के साथ ढाका लौटे शमीम की नजर एक ओर जहां खुशबू के प्रापर्टी पर थी, वहीं दूसरी ओर सिमरन के जिस्म पर. उसने पहले बाप – बेटी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए सिमरन के साथ जिस्मानी संबंध बनाने की कोशिश की. सिमरन के विरोध करने के बाद उसे बंधक बना एक कमरे में बंद कर दिया. इस दौरान नशे की सुई देकर न केवल जिस्मानी संबंध बनाया, बल्कि उससे देह व्यापार भी कराता रहा.
आखिर में शमीम ने सिमरन के साथ निकाह करने का फैसला लिया. निकाह के बाद उसकी संपत्ति पर कब्जा जमाने के बाद सिमरन को अरब के एक व्यापारी से सात लाख में बेचने की तैयारी भी कर रखी थी. इसी बीच 24 फरवरी 2015 को ढाका पुलिस की छापेमारी में सिमरन मुक्त करायी गयी गयी थी. तब से वह नाना के घर पर हीं रह रहीं थी.
सिमरन पर होते रहे है हमले
शमीम की हैवानियत का दर्द लिए ढाका से बाजपट्टी पहुंची सिमरन का बदकिस्मती से नाता नहीं टूट रहा है. फरवरी 2016 से ही शमीम अपने गुर्गों की मदद से सिमरन पर केस उठाने का दबाव बना रहा था. इस दौरान उसकी हत्या की भी साजिश रची गई. सितंबर 2016 में शमीम के गुर्गे ने सिमरन के कमरे में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया था.
वहीं सिमरन की हत्या की भी कोशिश की थी. हालांकि उसकी सुरक्षा में तैनात महिला आरक्षियों ने मौके से ही आरोपी को दबोच लिया था. जबकि मंगलवार की रात मामा ने उसकी आबरू लूट ली.
मामा ने बनाया जिस्मानी संबंध कराना चाहता था वेश्यावृत्ति
शमीम की करतूत
मां का प्रेमी बन कर शमीम ने सिमरन के पिता व भाई की हत्या की, बाद में मां को भी मार डाला
बेटी का दर्जा देने के बाद खुशबू की बेटी की अस्मत के साथ करता रहा खिलवाड़
सिमरन के साथ मंगलवार को जो कुछ हुआ वह नया व पहला मामला नहीं था. सालों से जुल्म सहती सिमरन शमीम के बाद मामा के जुल्म को भी झेल रहीं थी. लेकिन उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने सिमरन को शक्ति दी. लिहाजा मामला सामने आया. सिमरन के अनुसार बाजपट्टी आने के बाद से हीं उसका मामा उसके साथ लगातार जिस्मानी संबंध बनाता आ रहा था. विरोध करने पर धमकी देता था. इतना हीं नहीं मामला उससे जिस्मफरोशी का धंधा कराना चाहता था. मानसिक रूप से बीमार पड़ती जा रहीं सिमरन मामा के करतूतों को मोबाइल में कैद भी कर रहीं थी. मंगलवार को मामला सामने आने के बाद सिमरन ने उक्त वीडियो फुटेज भी पुलिस को सौंपा है.
सबने लूटा
सिमरन की सारी संपत्ति हड़पने के बाद था उसे बेचने की तैयारी में
नशे की सुई देकर सालों तक रौंदता रहा सिमरन के जिस्म को
विरोध करने के बाद कमरे में बंद कर देता रहा यातना
तीन साल से बंधक बनी सिमरन को पूर्वी चंपारण जिले के ढाका पुलिस ने 25 फरवरी 2015 को कराया था मुक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










