Sitamarhi News: सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधी, युवती को घर के पास मारी गोली

Published by :Purushottam Kumar
Published at :09 May 2026 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
Sitamarhi News pupri-crime-girl-shot-at-gaushala-road-sanaiya-injured

प्रतीकात्मक तस्वीर

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के पुपरी में अज्ञात अपराधियों ने 18 वर्षीय युवती सानिया को घर के समीप गोली मारकर जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू की. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Sitamarhi News: घर के बाहर 18 वर्षीय युवती को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 स्थित गौशाला रोड में शुक्रवार की रात बेखौफ अपराधियों ने एक युवती को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जख्मी युवती की पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर निवासी सल्लाउदीन की पुत्री सानिया (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो फिलहाल पुपरी में किराए के मकान में रह रही थी.

फल विक्रेता की पुत्री को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, सानिया के पिता सल्लाउदीन गौशाला रोड स्थित एक मकान में किराए पर रहते हैं और शहर के टावर चौक पर फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. शुक्रवार की रात सानिया घर के पास ही मौजूद थी, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. गोली सानिया के कमर के ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी.

पुलिस जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने आनन-फानन में उसे पुपरी पीएचसी में भर्ती कराया. पीएचसी के चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सह एसडीपीओ सुनीता कुमारी और थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

सीतामढ़ी के पुपरी से बैधनाथ ठाकुर का रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Purushottam Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन