सीतामढ़ी में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतामढ़ी के परिहार प्रखंड में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान ताजिया आगे बढ़ाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है.
Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. ताजिया आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है.
यह भी पढ़ें: मुहर्रम के ताजिया जुलूस में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, इलाके में तनाव
महुआवा और महादेवपट्टी गांव के लोगों के बीच हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, महुआवा और महादेवपट्टी गांव का ताजिया जुलूस जब जगदर गांव स्थित रैन पर पहुंचा, तभी ताजिया आगे बढ़ाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट होती रही. लोग एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटते नजर आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल नजर नहीं आया. इससे स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रही. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से घटना को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था.
घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में भी प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
यह भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा और ड्रोन निगरानी में निकला मोहर्रम का ताजिया जुलूस, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पर्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










