खगड़िया में शादी से लौट रहे पूर्व मुखिया का वाहन पलटा, सुबह चार बजे हुए हादसे में पांच लोग घायल
खगड़िया में पूर्व मुखिया का वाहन पलटा
Khagaria Road Accident: शादी की खुशियां अभी फीकी भी नहीं पड़ी थीं कि लौटते वक्त एक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया. मानसी-बदला सड़क पर शादी समारोह से लौट रहे बलहा पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव कुमार समेत पांच लोग सड़क हादसे में घायल हो गए. जानिए पूरी घटना.
मानसी, खगड़िया से सतीश कुमार की रिपोर्ट
Khagaria Road Accident : रात भर शादी समारोह की रौनक में शामिल रहने के बाद परिवार के लोग घर लौट रहे थे. सभी थके जरूर थे, लेकिन शादी की खुशियों की बातें करते हुए सफर कट रहा था. किसी को अंदाजा नहीं था कि सुबह का यह सफर अचानक एक बड़े हादसे में बदल जाएगा. मानसी-बदला सड़क पर सुबह करीब चार बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. इस हादसे में बलहा पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव कुमार समेत पांच लोग घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार, सभी लोग खगड़िया स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद मार्शल वाहन से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान मानसी-बदला सड़क पर मुर्गा फार्म के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गयाकी और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा.
आखिर कैसे हुआ हादसा?
हादसा शनिवार की सुबह करीब चार बजे हुआ. वाहन के गड्ढे में गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई. हादसे में वाहन चालक समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. लोगों ने बिना देर किए वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उनकी मदद शुरू की.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्थानीय लोग मौके पर नहीं पहुंचते, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी.
आखिर हादसे की वजह क्या मानी जा रही है?
प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.
यह हादसा एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि लंबी दूरी की यात्रा, खासकर रातभर जागने के बाद वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.
इसे भी पढ़ें: बिहार को मोदी सरकार ने दिया 2900 करोड़ का तोहफा, जानिए कैसे खर्च होगा पैसा और क्या है 50-50 का फॉर्मूला?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










