biotechnology admission goenka: गोयनका कॉलेज में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में नामांकन शुरू, इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

biotechnology admission goenka: गोयनका कॉलेज में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी वोकेशनल कोर्स में नामांकन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इंटर विज्ञान (बायोलॉजी) में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र बिहार विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

biotechnology admission goenka:  शहर के प्रतिष्ठित श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र के लिए त्रिवर्षीय स्नातक कोर्स बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में नामांकन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है.बाबा साहब भीम राव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के इस अंगीभूत महाविद्यालय में वोकेशनल कोर्स के तहत छात्र-छात्राएं अपना आवेदन कर सकते हैं.नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

इंटर साइंस (बायोलॉजी) में 45% अंक अनिवार्य

कोर्स के को-ऑर्डिनेटर सह बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रो. अमृतलाल ने बताया कि बायोटेक्नोलॉजी कोर्स में दाखिले के लिए योग्यता निर्धारित की गई है.वैसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने इंटरमीडिएट विज्ञान (पीसीबी) की परीक्षा न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है, वे इस वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन करने के योग्य हैं.यह कोर्स करियर की दृष्टि से युवाओं के लिए बेहद रोजगारपरक और तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण है.

समर्थ पोर्टल से करें आवेदन, समस्या होने पर कॉलेज से करें संपर्क

विभाग के सहायक मुन्ना सिंह ने बताया कि छात्रों को बिहार विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल https://brabuadm.samarth.edu.in/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा.आवेदन करते समय छात्रों को गोयनका महाविद्यालय के विकल्प का चयन करना होगा.यदि किसी छात्र को ऑनलाइन आवेदन करने में कोई परेशानी या असुविधा होती है, तो वे कार्यालय अवधि के दौरान कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में आकर संपर्क कर सकते हैं.विभाग द्वारा छात्रों की समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन