विश्व बैंक परियोजना से बदलेगी सीतामढ़ी की तस्वीर, नगर निगम की बड़ी पहल

Author RATIKANT JHA|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी नगर निगम

विश्व बैंक समर्थित बिहार अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के तहत सीतामढ़ी नगर निगम की टीम ने पटना में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया. इससे शहर में सड़क, पेयजल, ड्रेनेज और अन्य शहरी विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Sitamarhi City News: सीतामढ़ी शहर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा संचालित विश्व बैंक समर्थित बिहार अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम (BUTP) की कार्यशाला में सीतामढ़ी नगर निगम की टीम ने भाग लिया. इस पहल से शहर में चल रही और प्रस्तावित शहरी विकास योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

दो दिवसीय कार्यशाला में आधुनिक शहरी विकास पर हुआ मंथन

नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर 23 और 24 जून 2026 को पटना के अधिवेशन भवन में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. नगर निगम के टाउन प्लानर राहुल कुमार ने बताया कि पहले दिन वित्तीय प्रबंधन, नगर निकायों की कार्यक्षमता बढ़ाने, संसाधनों के बेहतर उपयोग और शहरी सेवाओं को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई.

दूसरे दिन नगर नियोजन, मास्टर प्लान, आधारभूत संरचना विकास और भविष्य की शहरी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं की रूपरेखा पर विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया.

सड़क, पेयजल और ड्रेनेज जैसी परियोजनाओं को मिल सकती है गति

विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व बैंक के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम के माध्यम से सीतामढ़ी में सड़क, जलनिकासी, पेयजल, शहरी परिवहन, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिल सकती है. साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को आधुनिक शहरी प्रबंधन और योजना निर्माण की नई तकनीकों की जानकारी भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में रोको-टोको अभियान तेज, अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अलर्ट

भविष्य की जरूरतों के अनुरूप होगा शहर का विकास

नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि इस कार्यक्रम से शहर को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने में मदद मिलेगी. बेहतर आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार से लोगों को अधिक व्यवस्थित और आधुनिक शहरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी.

विज्ञापन
RATIKANT JHA

लेखक के बारे में

By RATIKANT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन