इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 2300 किलो चाइनीज सेब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Sitamarhi News: सुरसंड में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने 115 कार्टन में भरे 2300 किलोग्राम चाइनीज सेब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जब्त पिकअप वाहन और बरामद माल को भिट्ठामोड़ कस्टम के हवाले कर दिया गया है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Sitamarhi News: इंडो-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरसंड कैंप में तैनात 51वीं बटालियन एसएसबी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2300 किलोग्राम चाइनीज सेब से लदी एक पिकअप जब्त की है. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया.

सीमा स्तंभ के पास हुई कार्रवाई

एसएसबी जवान भारत-नेपाल सीमा पर नियमित गश्त कर रहे थे. इसी दौरान पिलर संख्या 300/6 (4) के समीप भारतीय सीमा क्षेत्र में संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया. जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में चाइनीज सेब बरामद हुआ.

115 कार्टन में भरा था 2300 किलो सेब

तलाशी के दौरान पिकअप वाहन से 115 कार्टन में पैक करीब 2300 किलोग्राम चाइनीज सेब बरामद किया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह खेप नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में लाई गई थी.

यह भी पढ़ें: माता सीता की नगरी से गुलाबी शहर तक सीधी रेल सेवा, लोगों ने किया भव्य स्वागत

एक तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पठनपुरा गांव निवासी शिवजी सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उससे तस्करी नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है.

कस्टम विभाग को सौंपा गया मामला

एसएसबी ने जब्त चाइनीज सेब, पिकअप वाहन और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए भिट्ठामोड़ कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है. कस्टम अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: माता सीता की नगरी से गुलाबी शहर तक सीधी रेल सेवा, लोगों ने किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
फणींद्र कुमार झा

लेखक के बारे में

By फणींद्र कुमार झा

फणींद्र विगत 16 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें समस्यात्मक, प्रशासनिक एवं जमीनी स्तर की प्रखंड से जुड़ी खबरों को बारीकी से तराशने का गहरा अनुभव प्राप्त है. वे स्थानीय मुद्दों को निष्पक्षता से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन