सीतामढ़ी: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 180 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त
एसएसबी व पुलिस की गिरफ्त में दोनों तस्कर
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई शराब नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही थी. शराब से लदे टेंपो को भी जब्त किया गया है.
Sitamarhi News: सीतामढ़ी. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भिट्ठामोड़ कैंप में तैनात 51वीं बटालियन एसएसबी के जवानों ने सोमवार की शाम नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 180 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. शराब 300 एमएल की बोतलों में थी. एसएसबी ने शराब लदे टेंपो को भी जब्त कर दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भिट्ठा थाना पुलिस के हवाले कर दिया.
Sursand News: पिलर संख्या 300/6 के पास हुई कार्रवाई
एसएसबी जवानों ने पिलर संख्या 300/6 (4) से करीब 250 मीटर भारतीय क्षेत्र में श्रीखंडी भिट्ठा गांव के समीप एनएच-227 पर गश्ती के दौरान संदिग्ध टेंपो को रोका. तलाशी लेने पर उसमें 300 एमएल की 180 बोतल देसी शराब बरामद हुई.
यह भी पढ़ें: रील बनाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे युवा, अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत
शराब लदा टेंपो भी किया गया जब्त
बरामद शराब के साथ एसएसबी ने बीआर 06 पीएच 0594 नंबर के टेंपो को भी जब्त कर लिया. प्रारंभिक जांच में शराब को नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लाए जाने की बात सामने आई है.
मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के यजुआर थाना क्षेत्र के यजुआर मध्य गांव निवासी नीरज कुमार और विजय कुमार महतो के रूप में हुई है. नीरज कुमार अजय ठाकुर का पुत्र है, जबकि विजय कुमार महतो सुशील महतो का पुत्र बताया गया है.
एसएसबी ने भिट्ठा थाना को सौंपा
एसएसबी के मुख्य आरक्षी (सामान्य) मिथिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. बरामद शराब, टेंपो और दोनों गिरफ्तार तस्करों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भिट्ठा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें: रील बनाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे युवा, अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय नारायण मिश्र
विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










