सीतामढ़ी जंक्शन से आज चलने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट, देखें समय और रूट
सीतामढ़ी जंक्शन पर ट्रेन
सीतामढ़ी जंक्शन से आज यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए यह खबर बेहद ज़रूरी है. यहां आपको दरभंगा, रक्सौल, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, नरकटियागंज और आनंद विहार जाने वाली ट्रेनों की पूरी सूची मिलेगी. स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का समय और रूट अवश्य जांच लें.
Sitamarhi Train Time Table: सीतामढ़ी जंक्शन से आज यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. जंक्शन से अलग-अलग रूटों पर कई ट्रेनें चलती हैं. इनमें दरभंगा, रक्सौल, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, नरकटियागंज और आनंद विहार जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं. अगर आप आज सीतामढ़ी से ट्रेन पकड़ने वाले हैं, तो स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का समय जरूर देख लें.
सीतामढ़ी जंक्शन से जाने वाली ट्रेनें
सीतामढ़ी से दरभंगा, रक्सौल, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र और नरकटियागंज जाने वाली कई ट्रेनें दिनभर उपलब्ध हैं. सुबह 4:20 बजे 15507 दरभंगा-पाटलिपुत्र ट्रेन, 7:20 बजे 55577 समस्तीपुर-रक्सौल और 8 बजे 75215 जयनगर-रक्सौल ट्रेन मिलेगी. इसके बाद 8:30 बजे 75207 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर और 8:45 बजे 15502 जोगबनी-रक्सौल ट्रेन है. 15502 मंगलवार को ही चलती है.
दोपहर 1 से रात साढ़े 11 तक ये ट्रेनें
दोपहर में 1:10 बजे 75229 दरभंगा-रक्सौल, 1:40 बजे 75208 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर और 2:30 बजे 63265 दरभंगा-पाटलिपुत्र ट्रेन है. 3:20 बजे 55582 सीतामढ़ी-रक्सौल और 4:15 बजे 63266 पाटलिपुत्र-दरभंगा ट्रेन मिलेगी. शाम 6:40 बजे 15516 दरभंगा-नरकटियागंज ट्रेन और रात 8:20 बजे 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी ट्रेन का समय है. रात 8:52 बजे 63373 दरभंगा-रक्सौल और 11:25 बजे 15508 पाटलिपुत्र-दरभंगा ट्रेन है.
सीतामढ़ी आने वाली ट्रेनों का समय
सीतामढ़ी जंक्शन पर आज आने वाली ट्रेनों में रात 2:30 बजे 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार, सुबह 6:35 बजे 63374 रक्सौल-दरभंगा और 8:05 बजे 15515 नरकटियागंज-दरभंगा ट्रेन शामिल है. सुबह 8:30 बजे 75207 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर ट्रेन भी निर्धारित है.
दोपहर में 1:08 बजे 75230 रक्सौल-दरभंगा, 1:40 बजे 75208 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर और 2:30 बजे 63265 दरभंगा-पाटलिपुत्र ट्रेन है. 2:25 बजे 55581 रक्सौल-सीतामढ़ी ट्रेन भी निर्धारित है. शाम 4:15 बजे 63266 पाटलिपुत्र-दरभंगा ट्रेन पहुंचेगी.
रात में भी कई ट्रेनों का परिचालन
रात में 9:35 बजे 55578 रक्सौल-समस्तीपुर, 9:55 बजे 75216 रक्सौल-जयनगर और 11:25 बजे 15508 पाटलिपुत्र-दरभंगा ट्रेन का समय निर्धारित है. यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपने ट्रेन नंबर और समय की पुष्टि कर लें, क्योंकि परिचालन में बदलाव संभव है.
यह भी पढे़ं: पुलिस एक्शन: नाश्ते की दुकान की आड़ में बिक रहा था गांजा, 125 पुड़िया संग दुकानदार गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By चंद्र मोहन झा
चंद्रमोहन विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे जिला और ब्लॉक स्तर पर क्राइम तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संवेदनशील खबरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समसामयिक मुद्दों पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










