पुपरी के लाल का पेरू में जलवा: उमेश विक्रम कुमार ने पैरा बैडमिंटन में जीता गोल्ड, दुनिया में लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन

सफल खिलाड़ी विक्रम मेडल के साथ | Prabhat Khabar Network

पुपरी के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी उमेश विक्रम कुमार ने पेरू में आयोजित इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

Umesh Vikram Gold: नगर के लाल एवं रेडक्रॉस पुपरी शाखा के आजीवन सदस्य उमेश विक्रम कुमार ने पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित बीडब्ल्यूएफ (BWF) पेरू पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक बार फिर भारत और बिहार का परचम लहरा दिया है. उन्होंने 04 से 09 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता के मेंस सिंगल एसएल 3 (SL3) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

टाटा स्टील में प्रबंधक हैं उमेश विक्रम

पुपरी नगर परिषद के कर्पूरी चौक निवासी उमेश प्रसाद एवं रीता देवी के पुत्र उमेश विक्रम कुमार वर्तमान में टाटा स्टील, जमशेदपुर के खेल विभाग में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां: विक्रम इससे पूर्व भी कई दर्जनों अंतरराष्ट्रीय और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं.
  • विशिष्ट सम्मान: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष राष्ट्रपति भवन में संबोधन का सौभाग्य प्राप्त कर चुके विक्रम को पूर्व खेल मंत्री किरण रिजिजू और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी सम्मानित कर चुके हैं.

सफलता से पुपरी में खुशी की लहर, खेलप्रेमियों ने दी बधाई

पेरू में गोल्ड मेडल जीतने की खबर मिलते ही पुपरी समेत पूरे सीतामढ़ी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. रेडक्रॉस पुपरी शाखा के सचिव अतुल कुमार, मो शाकीर हुसैन, प्रो राजकुमार गुप्ता, राकेश रंजन, पंकज कुमार ओमी, अमरेंद्र पांडेय, प्रभात कुमार चंदन, शंभू चौरसिया, नागेश्वर कुमार, अनुभव कुमार कर्ण, महंत कुमार व कृष्ण नंदन प्रसाद समेत कई खेलप्रेमियों ने विक्रम को शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें: गुरुकुल विद्या मंदिर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम: भगवा ध्वज के समक्ष शिक्षकों व छात्रों ने व्यक्त की कृतज्ञता


विज्ञापन
Baidnath Thakur

लेखक के बारे में

By Baidnath Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन