इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कट्टा व कारतूस संग बाइक सवार युवक गिरफ्तार, एसएसबी ने परिहार पुलिस को सौंपा
फोटो-एसएसबी की गिरफ्त में आरोपी युवक, देसी कट्टा व कारतूस. | Prabhat Khabar Network
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी जवानों ने एक बाइक सवार युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को परिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
Indo Nepal Border: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सहसराम बीओपी के 51वीं बटालियन के एसएसबी जवानों ने शनिवार देर शाम पिलर संख्या 305/4 के समीप बड़ी कार्रवाई की. जवानों ने 300 मीटर भारतीय क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक को देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के बराही गांव (वार्ड 6) निवासी इसराइल नदाफ के पुत्र सलाम नदाफ के रूप में हुई है.
बाइक की सीट के नीचे छिपा रखा था हथियार
एसएसबी अधिकारी के अनुसार देर शाम गश्ती के दौरान बराही गांव की ओर से आते बाइक सवार ने जवानों को देखकर भागने की कोशिश की. घेराबंदी कर पकड़े जाने पर तलाशी ली गई:
- बरामदगी: बीआर 30एएफ 9211 नंबर की बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ.
- अन्य सामान: जेब से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया.
- पूछताछ: आरोपी ने बताया कि वह बराही से बॉर्डर स्थित सहसराम सुंदरपुर टोल जा रहा था.
गश्ती दल में शामिल थे कई जवान
गश्ती दल में एसआइ प्रोवात चंद राय, एएसआइ जत्येंद्र नाथ सिंह, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, मानिक बर्मन समेत छन्नूराम शोरी, पी वामसी और अरविंद कुमार आदि शामिल थे. एसएसबी ने जब्त हथियार, बाइक व मोबाइल के साथ आरोपी को परिहार पुलिस के हवाले कर दिया है.
ये भी पढ़ें: बिहार के ऋषभ राज ने बनाया हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम, भारत सरकार से ग्रांट हुआ पेटेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय नारायण मिश्र
विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










