शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 'हर-हर महादेव' से गुंजायमान हुए मंदिर
सुरसंड में जलाभिषेक को कतारबद्ध श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network
सावन की दूसरी सोमवारी पर सुरसंड के विभिन्न शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे मंदिर।
Sursand Shiv Temple: सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. भोर से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं. पूरा इलाका 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान रहा.
इन प्रमुख शिवालयों में हुई पूजा-अर्चना
सुरसंड और आसपास के प्रमुख ऐतिहासिक मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की:
- नगर क्षेत्र: बाबा वाल्मीकेश्वर महादेव, दुर्गा मंडप परिसर स्थित बाबा गरीबनाथ, बाबा अमीरनाथ तथा मीना बाजार स्थित ऐतिहासिक रानी मंदिर (राम जानकी मंदिर).
- ग्रामीण क्षेत्र: अमाना गांव में अमनेश्वर महादेव, मानेश्वर स्थान में बाबा मानेश्वर नाथ महादेव, विररख, मलाही तथा पिपराढ़ी के शिव मंदिर.
- परिहार क्षेत्र: सहसराम गांव स्थित ऐतिहासिक बाबा विश्वेश्वरनाथ शिवलिंग पर भी भारी भीड़ उमड़ी.
नेपाल से भी पहुंचे हजारों भक्त
इस पावन अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में नेपाली शिवभक्त सुरसंड पहुंचे. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र व फूल चढ़ाकर जलाभिषेक किया.
ये भी पढ़ें: रून्नीसैदपुर में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में घर पर हमला कर युवक को छुरा से गोदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय नारायण मिश्र
विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










