नेपाल से बाइक पर लाई जा रही शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
नेपाल से बाइक पर लाई जा रही शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सुरसंड के भिट्ठा पुलिस ने एनएच 227 पर नेपाल से शराब तस्करी कर रहे एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया है।
Sursand Liquor Smuggling: संध्या गश्ती पर निकली भिट्ठा ओपी पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित रातो पुल के समीप एनएच-227 पर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई से नेपाल से शराब तस्करी करने वाले धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है.
चेकिंग के दौरान बाइक और शराब जब्त
थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) भवानी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्ती कर रही थी. इसी दौरान रातो पुल के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई:
- शराब की बरामदगी: बाइक से 300 एमएल की 30 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त की गई.
- जब्त वाहन: तस्करी में इस्तेमाल की जा रही BR 30AL 0718 नंबर की बाइक को पुलिस ने जप्त कर लिया.
बाजपट्टी का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर
गिरफ्तार तस्कर की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के नरहा कला गांव (वार्ड संख्या पांच) निवासी उपेंद्र राय के पुत्र रामजी राय के रूप में हुई है. पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 'हर-हर महादेव' से गुंजायमान हुए मंदिर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय नारायण मिश्र
विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










