रून्नीसैदपुर में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में घर पर हमला कर युवक को छुरा से गोदा, मौके पर ही मौत
मृतक चंदन कुमार की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना क्षेत्र में पूर्व विवाद के चलते युवक की बेरहमी से हत्या। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।
Runnisaidpur Murder Case: महिन्दवारा थाना क्षेत्र के सुगरीडीह गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक की छुरा और फरसे से हमला कर बेरहमी से हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान सुगरीडीह गांव निवासी विरेन्द्र राय के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है. घटना रविवार देर शाम की है. घटना को लेकर मृतक के पिता के बयान पर महिन्दवारा थाने में 7 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.
हथियारों से लैस होकर घर पर किया ताबड़तोड़ हमला
मृतक के पिता बीरेंद्र राय द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पूर्व के विवाद को लेकर 9 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे सभी आरोपी एक राय होकर छुरा, तलवार, फरसा और पिस्टल लेकर उनके घर पहुंचे:
- दरवाजे पर हमला: चंदन कुमार घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया.
- पैना हथियार: छुरा और गड़ासे से वार कर चंदन को बुरी तरह जख्मी कर दिया गया.
- मौके पर मौत: गंभीर चोटों के कारण चंदन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
दो महिला आरोपी गिरफ्तार, 7 पर केस दर्ज
प्राथमिकी में गांव के ही छोटेलाल, दशरथ राय, गोलू कुमार, शैलेन्द्र कुमार, पूनम देवी, डाॅली कुमारी और वबिता कुमारी को नामजद आरोपी बनाया गया है. परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम सीतामढ़ी सदर अस्पताल में कराया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी पूनम देवी और डाॅली कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
ये भी पढ़ें: बदहाल जल निकासी: गौशाला रोड पर बारहमासी जलजमाव से लोग हलकान, 4 साल से योजना अधर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










