पटना नगर निगम: 15 प्रतिशत बढ़ा होल्डिंग टैक्स, 1.84 लाख मकान मालिकों पर असर

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

पटना नगर निगम। फोटो-गूगल.

Patna Holding Tax : नगर विकास एवं आवास विभाग की मंजूरी के बाद यह बढ़ोतरी 24 जून से ही लागू कर दी गयी है.

विज्ञापन

पटना से प्रमोद झा की रिपोर्ट
Patna Holding Tax : पटना नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी 24 जून से लागू हो गई है. अब शहर के 1.84 लाख मकान मालिकों को बढ़े हुए दर से होल्डिंग टैक्स का भुगतान करना होगा.

नगर निगम क्षेत्र में कुल होल्डरों की संख्या 3.05 लाख है, जिनमें से 1.11 लाख मकान मालिक पहले ही टैक्स जमा कर चुके हैं. इनसे निगम को अब तक 39.50 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है.

नगर विकास एवं आवास विभाग की मंजूरी के बाद यह बढ़ोतरी लागू की गई है. इसके तहत मुख्य सड़क, प्रधान मुख्य सड़क और अन्य क्षेत्रों में स्थित आवासीय, व्यावसायिक एवं अन्य संपत्तियों के प्रति वर्ग फुट टैक्स में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है.

जानिए…कितने मकान मालिकों पर पड़ेगा प्रभाव

  • पाटलिपुत्र अंचल: 48,846 मकान मालिक
  • नूतन राजधानी अंचल: 37,072 मकान मालिक
  • अजीमाबाद अंचल: 32,650 मकान मालिक
  • कंकड़बाग अंचल: 29,968 मकान मालिक
  • बांकीपुर अंचल: 25,735 मकान मालिक
  • पटना सिटी अंचल: 19,606 मकान मालिक

सबसे अधिक प्रभावित पाटलिपुत्र अंचल के लोग हैं.

छूट की सुविधा

नगर निगम ने बताया है कि 30 जून तक टैक्स जमा करने पर 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में समय पर भुगतान करने की अपील की गई है.चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 39.50 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 37.31 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी।

कुल होल्डिंग संख्या जमा राशि
अजीमाबाद 1506336308067
बांकीपुर 1642064423197
कंकड़बाग 1997976453140
नूतन राजधानी 2125993534770
पाटलिपुत्र 3158799457200
पटना सिटी 686324829370

इसे भी पढ़े. मुहर्रम को लेकर आज व कल पटना में बदला ट्रैफिक रूट, कारगिल चौक से पटना सिटी तक नहीं चलेंगे वाहन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन