गोपालगंज में मामूली बात पर दे दी जान! खाना बनाने के विवाद के बाद विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले फरार

Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

Gopalganj Woman Murder Case: गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने और शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Gopalganj Woman Murder Case:(मनीष राज) गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनरवा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद

मृतका की पहचान बनरवा गांव निवासी सुभाष यादव की 35 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, परिवार में खाना बनाने को लेकर अक्सर विवाद होता था. गुरुवार रात भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई. मायके पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान अंजू देवी के साथ मारपीट की गई और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई. आरोप है कि इसके बाद घटना को आत्महत्या दिखाने के उद्देश्य से शव को पंखे से लटका दिया गया.

घटना के बाद घर छोड़कर फरार हुए आरोपी

घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए. शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी. सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और पुलिस को हत्या की सूचना दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन