औरंगाबाद में दो पक्षों के विवाद में पांच गिरफ्तार, जानिए किस बात पर हुआ था बड़ा विवाद और क्यों करनी पड़ी गिरफ्तारियां
Aurangabad News: औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र के महसु गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि गांव में स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है.
Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के महसु गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले में औरंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि गांव में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.
25 जून को हुई थी घटना
पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को नवीनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि महसु गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को तत्काल नियंत्रण में ले लिया. इसके बाद प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई.
पांच आरोपित गिरफ्तार
औरंगाबाद पुलिस ने बताया कि त्वरित अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इस प्रकार हुई है.
- जिकरुल्लाह अंसारी (24 वर्ष), पिता- महमूद अंसारी
- सिराज (26 वर्ष), पिता- गुलाम नवी
- सद्दाम (32 वर्ष), पिता- नईमुद्दीन अंसारी
- गुलाम गौस (18 वर्ष), पिता- रसीद
- गुलाम सरवर (45 वर्ष), पिता- गुलाम नवी
सभी आरोपित नवीनगर थाना क्षेत्र के महसु गांव के निवासी हैं.
अन्य आरोपितों की भी हो रही जांच
पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. यदि अनुसंधान के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस की लोगों से अपील
औरंगाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया कि दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी तथा क्षेत्र में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









