गोपालगंज नगर परिषद की बैठक में बड़ा फैसला; बिजली, जलजमाव और स्ट्रीट लाइट की समस्या होगी दूर
Mirganj Nagar Parishad Board Meeting: गोपालगंज के मीरगंज नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में बिजली, जलजमाव, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और पार्क निर्माण सहित कई जनहित के प्रस्तावों पर चर्चा हुई.
Mirganj Nagar Parishad Board Meeting: (प्रशांत पाठक) मीरगंज नगर परिषद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को सामान्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद अनीता देवी ने की. बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और मानसून से पहले की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
बिजली, पेयजल और जलजमाव के मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में शहर की बिजली व्यवस्था, पेयजल संकट, जलजमाव और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने जैसे जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता ने शहर में बढ़ती बिजली कटौती का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से आम लोग परेशान हैं. इस पर बोर्ड ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया.
मानसून से पहले नालों की सफाई का निर्देश
आगामी मानसून को देखते हुए जलजमाव की संभावित समस्या पर भी गंभीर चर्चा हुई. बोर्ड ने नालों की उड़ाही और साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराने का निर्देश दिया ताकि बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या न हो.

बंद स्ट्रीट लाइटें बदलने और नई लाइट लगाने पर सहमति
बैठक में वार्डों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने और आवश्यकता वाले स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाने पर भी सहमति बनी, ताकि लोगों को बेहतर रोशनी की सुविधा मिल सके.
वार्ड 21 में आधुनिक पार्क बनाने का प्रस्ताव
शहर के सुंदरीकरण और मनोरंजन सुविधाओं के विस्तार के लिए वार्ड संख्या 21 में चिन्हित जमीन पर आधुनिक पार्क और अन्य जनोपयोगी संरचनाओं के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया. बोर्ड ने संबंधित भूमि की जल्द पैमाइश कराने और अतिक्रमण रोकने के लिए घेराबंदी कराने का निर्देश दिया.

ये रहे मौजूद
बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, उप सभापति धनंजय यादव, कनीय अभियंता साधु यादव, नगर परिषद के मुख्य कर्मी रविरंजन कुमार सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: बतरे नदी को बचाने की जरुरत, औरंगाबाद के सैकड़ों गांवों में नीचे जा रहा वाटर लेवल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










