सुपौल में आज किस डॉक्टर की है ड्यूटी? सदर अस्पताल ने जारी किया ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर
सांकेतिक तस्वीर
Supaul Sadar Hospital Roster: सदर अस्पताल जाने से पहले पढ़ लें यह खबर. सुपौल में आज कौन-से विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, जानें पूरा शेड्यूल.
Supaul Sadar Hospital Roster: सदर अस्पताल सुपौल ने शुक्रवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गयी है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. अस्पताल में ओपीडी सेवा सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक तथा शाम चार बजे से छह बजे तक संचालित होगी. अस्पताल में पंजीयन शुल्क मात्र दो रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.
जनरल OPD से लेकर महिला रोग तक, जानिए कौन रहेगा उपलब्ध
सदर अस्पताल के जनरल ओपीडी में शुक्रवार को डॉ चंदन कुमार और डॉ शशि रंजन मरीजों का इलाज करेंगे. बाल रोग विभाग में डॉ सिद्धार्थ कुमार बच्चों का उपचार करेंगे. वहीं डेंटल ओपीडी में डॉ पूजा भारती अपनी सेवाएं देंगी.
सर्जिकल ओपीडी में डॉ विमल कुमार, अर्थो ओपीडी में डॉ बीएन भारती तथा नेत्र रोग ओपीडी में डॉ जाहिद अख्तर मरीजों की जांच और इलाज करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ रचना रानी की ड्यूटी लगायी गयी है. इसके अलावा अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए डॉ रंजीत कुमार उपलब्ध रहेंगे.
इमरजेंसी सेवा में तीन पालियों में तैनात रहेंगे डॉक्टर
सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे संचालित होगी. इमरजेंसी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ सरोज कुमार, दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक डॉ रंधीर कुमार तथा रात नौ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ प्रदीप कुमार पासवान मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.
प्रसूता महिलाओं के लिए ऑनकॉल सेवा की व्यवस्था
अस्पताल प्रशासन ने प्रसूता महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लेबर रूम और सी-सेक्शन के लिए विशेष व्यवस्था की है. लेबर रूम में ऑनकॉल ड्यूटी के लिए डॉ विमल कुमार को तैनात किया गया है. वहीं जरूरत पड़ने पर सी-सेक्शन की जिम्मेदारी भी डॉ विमल कुमार संभालेंगे.
Supaul Sadar Hospital Roster: अस्पताल जाने से पहले रोस्टर जरूर देखें
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि अस्पताल आने से पहले संबंधित विभाग और चिकित्सक की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें इलाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










