एडवेंचर बाइक खरीदने का है प्लान? KTM 390 Adventure के फीचर्स और परफॉर्मेंस कर देंगे इंप्रेस

Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

KTM 390 Adventure

अगर आप हाईवे टूरिंग और ऑफ-रोडिंग दोनों के लिए एक दमदार एडवेंचर बाइक चाहते हैं, तो KTM 390 Adventure बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इसमें 349.32cc इंजन, 237mm ग्राउंड क्लीयरेंस, एडजस्टेबल सस्पेंशन, Cruise Control, Quickshifter+, TFT डिस्प्ले और कई एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मिलते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में बेहद खास बनाते हैं.

विज्ञापन

अगर आप ऐसी एडवेंचर बाइक की तलाश में हैं, जो लंबी हाईवे राइड्स के साथ-साथ मुश्किल ऑफ-रोड ट्रैक पर भी दमदार परफॉर्म करे, तो KTM 390 Adventure आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए. कंपनी ने इस बाइक को पावरफुल इंजन, एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और मजबूत ऑफ-रोड हार्डवेयर के साथ तैयार किया है. यही वजह है कि सब-500cc एडवेंचर सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड बाइक्स में गिनी जाती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत, इंजन, फीचर्स और उन खूबियों के बारे में जो इसे अपने मुकाबले की बाइक्स से अलग बनाती हैं.

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

KTM 390 Adventure में नया 349.32cc का सिंगल-सिलेंडर, DOHC, 4-स्ट्रोक LC4c इंजन दिया गया है, जो 40.93hp का मैक्सिमम पावर और 33.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन KTM 390 Duke के इंजन का अपडेटेड वर्जन है. बाइक का सिलेंडर हेड पहले से हल्का बनाया गया है, जबकि एयरबॉक्स को नए डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जिससे इंजन को फ्रेम में थोड़ा ऊपर लगाया जा सका है. इसका फायदा बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस के रूप में मिलता है. बाइक में अंडरबेली एग्जॉस्ट दिया गया है, जो ट्रेडिशनल साइड एग्जॉस्ट के मुकबल लगभग 2 किलोग्राम हल्का है. इससे बाइक का वजन बेहतर तरीके से बैलेंस्ड रहता है और ऑफ-रोडिंग के दौरान एग्जॉस्ट पाइप को नुकसान पहुंचने की उम्मीद भी कम हो जाती है. सभी वेरिएंट्स में इंजन प्रोटेक्शन पैन स्टैंडर्ड रूप से मिलता है.

ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार

KTM 390 Adventure का 237mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा में से एक है. बाइक के फ्रंट में 200mm और रियर में 205mm ट्रैवल वाला पूरी तरह एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है, जिसे अलग-अलग रोड और ऑफ-रोड कंडीशंस के हिसाब से सेट किया जा सकता है. इसमें आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं. टॉप वेरिएंट में ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स मिलते हैं, जो इस कीमत में बहुत कम बाइक्स में देखने को मिलते हैं. बाइक में 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह 22 डिग्री तक की चढ़ाई आसानी से चढ़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 160 से 166 किमी/घंटा तक पहुंचती है.

फीचर्स के मामले में सबसे आगे

KTM 390 Adventure की सबसे बड़ी खासियत इसके एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स हैं. इसमें Street, Rain और Off-road जैसे तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें Motorcycle Traction Control के जरिए मैनेज किया जाता है. इसके अलावा बाइक में स्टैंडर्ड तौर पर क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, डुअल चैनल ABS, ऑफ-रोड ABS, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और Quickshifter+ जैसे फीचर्स मिलते हैं. ऑफ-रोड ABS मोड में रियर ABS को बंद किया जा सकता है, जिससे कच्चे रास्तों पर बेहतर कंट्रोल मिलता है.

बाइक में 5-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले भी दिया गया है, जो आसपास की रोशनी के अनुसार अपनी ब्राइटनेस एडजस्ट करता है. यह डिस्प्ले Bluetooth के जरिए KTM ऐप से कनेक्ट होकर Turn-by-Turn Navigation, Call Alerts और Music Controls जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है. पूरी बाइक में LED हेडलाइट और LED टेललाइट दी गई है.

दो वेरिएंट्स में उपलब्ध

KTM भारत में 390 Adventure को दो वेरिएंट्स में बेचती है. स्टैंडर्ड 390 Adventure में कॉर्नरिंग MTC, क्रूज कंट्रोल, Quickshifter+, कॉर्नरिंग ABS, ऑफ-रोड ABS और ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स जैसे सभी प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

वहीं KTM 390 Adventure X उन ग्राहकों के लिए है, जो ज्यादा हाईवे राइडिंग करते हैं. इसमें Quickshifter+, TFT डिस्प्ले और Off-road ABS जैसे फीचर्स तो मिलते हैं, लेकिन ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स की जगह Alloy Wheels दिए गए हैं और कुछ एडवांस्ड ऑफ-रोड इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स इसमें नहीं मिलते.

कीमत और मुकाबला

KTM 390 Adventure की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.81 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 3.97 लाख रुपये (दिल्ली) तक जाती है. यह बाइक इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और सेरेमिक व्हाइट जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Royal Enfield Himalayan 450, BMW F 450 GS, Suzuki V-Strom SX और Triumph Scrambler 400X जैसी एडवेंचर बाइक्स से होता है. दमदार इंजन, एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी के कारण KTM 390 Adventure अपने सेगमेंट में एक बेहद मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आती है.

यह भी पढ़ें: स्पोर्टी लुक और दमदार पावर, 2026 में KTM की ये बाइक्स मचा रही हैं धूम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola