स्पोर्टी लुक और दमदार पावर, 2026 में KTM की ये बाइक्स मचा रही हैं धूम

Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

KTM बाइक्स

Top 6 KTM Bikes in 2026: अगर आप स्पोर्टी डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस्ड फीचर्स वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो KTM की 2026 लाइनअप पर नजर डाल सकते हैं. कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल 6 बाइक्स ऐसे हैं, जो अलग-अलग जरूरतों और बजट के हिसाब से शानदार ऑप्शन पेश करती हैं.

विज्ञापन

भारतीय युवाओं के बीच अगर किसी मोटरसाइकिल ब्रांड ने परफॉर्मेंस और स्पोर्टी राइडिंग की नई पहचान बनाई है, तो वह KTM है. पिछले कुछ सालों में KTM ने एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक से लेकर एडवेंचर और ट्रैक-फोकस्ड बाइक्स तक अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. 2026 में भी कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे मॉडल शामिल हैं, जो दमदार इंजन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और शानदार डिजाइन के दम पर यंगस्टर्स का ध्यान खींच रहे हैं. आइए जानते हैं KTM की उन 6 बाइक्स के बारे में, जो इस साल खरीदने लायक ऑप्शंस में शामिल हैं.

KTM 390 Duke

हमारी लिस्ट में सबसे पहला नाम KTM 390 Duke का है. यह कंपनी की सब-400cc नेकेड बाइक रेंज की सबसे प्रीमियम बाइक्स में से एक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये है. इसका आक्रामक और शार्प डिजाइन पहली नजर में ही लोगों का ध्यान खींच लेता है. बाइक में 5-इंच फुल-कलर TFT डिस्प्ले, कॉर्नरिंग ABS और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 398.7cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो दमदार परफॉर्मेंस दे सकता है. साथ ही स्ट्रीट, रेन और ट्रैक जैसे तीन राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं, जो अलग-अलग राइडिंग कंडीशन में बेहतर कंट्रोल ऑफर करते हैं.

KTM 250 Duke

KTM 250 Duke को कंपनी की सबसे ऑलराउंडर बाइक्स में से एक माना जाता है. इसमें 390 Duke जैसा ही स्पोर्टी लुक और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इसकी कीमत कम है और इसे चलाना भी ज्यादा आसान है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.21 लाख रुपये है. 250 Duke में 249.07cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो अच्छी परफॉर्मेंस के साथ स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है. इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले और Supermoto ABS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं, जो रोजाना के इस्तेमाल के साथ-साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दे, तो KTM 250 Duke एक अच्छा ऑप्शन है.

KTM 200 Duke

भारत में KTM की पॉपुलैरिटी बढ़ाने का सबसे बड़ा क्रेडिट KTM 200 Duke को जाता है. यह बाइक हल्के वजन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. 2 लाख रुपये वाली इस बाइक में 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन मिलता है, जो शहर और हाईवे दोनों जगह शानदार परफॉर्म करता है. बाइक में Super Duke से इंस्पायर्ड LED हेडलैंप, 43mm WP USD फ्रंट फोर्क्स, 300mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और 6-स्पीड गियरबॉक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. अगर आप एक स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बाइक चाहते हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

KTM 390 Adventure

एडवेंचर टूरिंग पसंद करने वाले राइडर्स के लिए KTM 390 Adventure एक शानदार ऑप्शन है. इसकी मजबूत चेसिस और लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन इसे हाईवे से लेकर खराब रास्तों तक हर तरह की परिस्थितियों में सक्षम बनाते हैं. इसकी कीमत 2.83 लाख रुपये है. बाइक में एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, इंजन बैश प्लेट, कॉर्नरिंग ABS, ऑफ-रोड मोड और लीन-एंगल सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल (MTC) जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो लंबे ट्रिप्स और एडवेंचर राइडिंग का शौक रखते हैं.

KTM RC 200

अगर आप स्पोर्ट्स बाइक के शौकीन हैं, तो KTM RC 200 आपकी पसंद बन सकती है. इसका फुल-फेयर्ड डिजाइन और रेसिंग-इंस्पायर्ड लुक इसे सड़क पर बेहद आकर्षक बनाता है. इसकी कीमत 2.24 लाख रुपये है. KTM की Moto3 और MotoGP रेसिंग विरासत से इंस्पायर्ड यह बाइक 199.5cc इंजन के साथ आती है. इसमें एरोडायनामिक फुल फेयरिंग, बड़ी बबल विंडस्क्रीन, 320mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और हल्के बायोनिक व्हील्स दिए गए हैं. इसकी स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन ट्रैक और हाई-स्पीड राइडिंग के लिए परफेक्ट है.

KTM 160 Duke TFT

KTM 160 Duke TFT कंपनी की सबसे किफायती बाइक्स में से एक है. यह उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो कम बजट में KTM का स्पोर्टी एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं. इसकी कीमत 1.86 लाख रुपये है. इस बाइक में 164.2cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. साथ ही 5-इंच फुल-कलर TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और Supermoto मोड के साथ ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह एक प्रैक्टिकल और स्टाइलिश ऑप्शन साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Splendor से Xpulse तक, Hero की इन 6 बाइक्स में मिलेगा हर राइडर के लिए परफेक्ट ऑप्शन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola