जमुई में आज किस डॉक्टर की है ड्यूटी? सदर अस्पताल ने जारी किया ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Jamui Sadar Hospital Roster: जमुई अस्पताल जाने से पहले जान लें पूरी जानकारी. जमुई सदर अस्पताल में आज कौन डॉक्टर किस विभाग में रहेंगे उपलब्ध, देखें पूरा रोस्टर.

विज्ञापन

Jamui Sadar Hospital Roster: सदर अस्पताल जमुई ने आज के लिए ओपीडी, इमरजेंसी और विभिन्न विभागों का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की है. अस्पताल आने वाले मरीज निर्धारित समय पर संबंधित विभाग में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं. इमरजेंसी सेवा पहले की तरह 24 घंटे संचालित रहेगी.

जनरल OPD से लेकर स्पेशलिस्ट डॉक्टर तक, जानिए कौन रहेगा उपलब्ध

सदर अस्पताल के पुरुष ओपीडी में पहली और दूसरी पाली में डॉ जीके सुमन मरीजों का इलाज करेंगे. आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद, आई ओपीडी में डॉ नेहा सिंह, डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन तथा मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष की ड्यूटी लगायी गयी है.

वहीं टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार, पीडिया ओपीडी में डॉ अमित रंजन और सर्जन ओपीडी में डॉ मृत्युंजय कुमार मरीजों को चिकित्सकीय सेवा देंगे. आई ओटी में डॉ गौरव हेंब्रम, पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज और एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम तैनात रहेंगे. एसएनसीयू में डॉ अनुरंजन अपनी सेवाएं देंगे.

Jamui Sadar Hospital Roster: इमरजेंसी सेवा में तीन पालियों में तैनात रहेंगे डॉक्टर

सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी. पहली पाली में डॉ अंशुल अनुराग, दूसरी पाली में डॉ नवीन चन्द्र गुप्ता और तीसरी पाली में डॉ मनीष कुमार इमरजेंसी कक्ष में मरीजों का इलाज करेंगे.

महिला OPD और लेबर रूम में विशेष व्यवस्था

महिला मरीजों की सुविधा के लिए महिला ओपीडी की पहली पाली में डॉ नम्रता सिन्हा और दूसरी पाली में डॉ प्रवीण जिया की ड्यूटी लगायी गयी है.

वहीं लेबर रूम में पहली पाली में डॉ स्वेता सिंह, दूसरी पाली में डॉ शालिनी तथा तीसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा प्रसूता महिलाओं को चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगी.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

एनेस्थीसिया विभाग में भी तीन पालियों में डॉक्टर तैनात

अस्पताल प्रशासन ने एनेस्थीसिया विभाग में भी तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की है. पहली पाली में डॉ रघुनंदन कुमार, दूसरी पाली में डॉ अजीत कुमार और तीसरी पाली में डॉ मनीष कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन