नवादा में अपराध नियंत्रण पर पुलिस का फोकस, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को लेकर पुलिस की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय में अभियोजन पदाधिकारी रवि प्रकाश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसपी नवादा अभिनव धीमान

Nawada News : नवादा पुलिस ने लंबित मामलों की प्रगति पर की समीक्षा, त्वरित न्याय पर जोर. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

नवादा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : जिले में अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में नवादा पुलिस लगातार प्रभावी पहल कर रही है. इसी कड़ी में जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में अभियोजन संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में लंबित कांडों, न्यायालय में विचाराधीन मामलों तथा अभियोजन की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

त्वरित न्याय पर नवादा पुलिस का जोर, अभियोजन समन्वय से बढ़ी दोषसिद्धि दर

समीक्षा के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि अनुसंधान और अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिल सके तथा अपराधियों के विरुद्ध दोषसिद्धि की दर में और वृद्धि हो. बैठक में त्वरित विचारण के अंतर्गत आर्म्स एक्ट से संबंधित मामलों में उल्लेखनीय उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई. विशेष रूप से मात्र 35 दिनों के भीतर आर्म्स एक्ट कांड में दोषसिद्धि सुनिश्चित करने, प्रभावी अभियोजन संचालन करने तथा वर्ष 2026 में अब तक पांच आर्म्स एक्ट मामलों में सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभियोजन कोर्ट पदाधिकारी सदर न्यायालय, नवादा रवि प्रकाश के कार्यों की सराहना की गई.

अपराधियों को सजा दिलाने में उत्कृष्ट भूमिका, एसपी ने किया सम्मानित

उनके उत्कृष्ट योगदान, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को न्यायिक परिणामों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने में निभाई गई सक्रिय भूमिका के लिए पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), नवादा द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्वरित और सशक्त अभियोजन व्यवस्था ही कानून के शासन को मजबूती प्रदान करती है. ऐसे प्रयास न केवल अपराधियों में कानून का भय स्थापित करते हैं, बल्कि आम नागरिकों के न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास को भी और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं.

Also Read : मुहर्रम पर प्रशासन का बड़ा फैसला, 26 जून की रात से 27 जून सुबह 10 बजे तक नहीं रहेगी बिजली

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन