मुहर्रम को लेकर आज व कल पटना में बदला ट्रैफिक रूट, कारगिल चौक से पटना सिटी तक नहीं चलेंगे वाहन
वाहनों का सांकेतिक फोटो.
Patna Muharram News : 26 और 27 जून को ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. शहर के 11 थाना क्षेत्रों से कुल 31 ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे. प्रशासन ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है. नीचे पढ़ें पूरी खबर.
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Patna Muharram News : मुहर्रम को लेकर 26 और 27 जून यानी आज और कल दो दिन शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कारगिल चौक से पटना सिटी तक वाहन नहीं चलेंगे. वहीं ताजिया जुलूस को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किए गए है. शहर में 11 थाना क्षेत्रों से कुल 31 जुलूस निकाले जाएंगे. जुलूसों के दौरान अशोक राजपथ समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा.
शहर में 11 थानों से निकलेंगे 31 जुलूस
पटना शहर के 11 थाना क्षेत्रों से कुल 31 मुहर्रम जुलूस निकाले जाएंगे. इसके लिए सभी आयोजकों को लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं और निर्धारित रूट के अनुसार ही जुलूस निकालने की अनुमति दी गई है.
सिटी एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि जुलूस मार्ग में 17 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है, जहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर करीब 800 लोगों के खिलाफ धारा 126 के तहत कार्रवाई की गई है, जिनमें से 400 लोगों से बेल बाउंड कराया गया है.
ड्रोन से की जाएगी जुलूस की निगरानी
जुलूसों की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी. वहीं ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट से लैस रहेंगे. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन से लगभग 400 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती विभिन्न स्थानों पर की गई है. जुलूस मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा.
जानिए…कहां से कितने जुलूस निकलेंगे
एसपी के अनुसार पीरबहोर थाना क्षेत्र से आठ, कदमकुआं से तीन, कोतवाली से तीन, बुद्धा कॉलोनी से तीन, पाटलिपुत्र से एक, गर्दनीबाग से तीन, शास्त्रीनगर से एक तथा दीघा से चार जुलूस निकाले जाएंगे. इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों से भी जुलूस निकलेंगे.
पूर्व संध्या पर निकलेगा फ्लैग मार्च
मुहर्रम से पहले शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्ष, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में सायरन बजाकर फ्लैग मार्च निकाला जाएगा. इसका उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना है.
आज और कल वैकल्पिक मार्ग से चलेंगे वाहन
मुहर्रम जुलूस को देखते हुए 26 और 27 जून को अशोक राजपथ और उससे जुड़े क्षेत्रों में वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा. कारगिल चौक से अशोक राजपथ होते हुए पटना सिटी जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा.
इन रूटों पर भी वाहनों की अनुमति नहीं
कारगिल चौक से आने वाले वाहन गांधी मैदान दक्षिण, रामगुलाम चौक, एक्जीबिशन रोड फ्लाईओवर, चिरैयाटांड़ पुल और पुरानी बाइपास होकर पटना सिटी की ओर जाएंगे. वहीं पटना सिटी से गांधी मैदान की ओर आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा.
अशोक राजपथ से जुड़े जीपीओ रोड, मखनियाकुआं, खाजेकलां रोड, सुल्तानगंज रोड, रमना रोड और गांधी चौक जैसे मार्गों से वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी. जेपी गंगा पथ से पटना शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा.
बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी
ऊर्जा विभाग ने मुहर्रम के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. विभाग ने जुलूस आयोजकों से अपील की है कि ताजिया, झंडे और अन्य ऊंची संरचनाओं को बिजली के तारों, खंभों और ट्रांसफॉर्मरों से सुरक्षित दूरी पर रखा जाए. किसी भी विद्युत समस्या, तार टूटने या आपात स्थिति की सूचना टोल फ्री नंबर 1912 अथवा नजदीकी पावर सब स्टेशन को देने की अपील की गई है.
ALSO READ : बिहार का 15000 करोड़ का कोचिंग साम्राज्य, कैश में वसूली, टैक्स चोरी और एजेंटों का खेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










