ईएसआईसी अस्पताल बिहटा, नए डीन ने संभाला पदभार, कहा- संस्थान को बेहतर अस्पताल के रूप में किया जाएगा विकसित
नए डीन का स्वागत करते अतिथि.
Patna News कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने नए डीन का स्वागत करते हुए संस्थान के विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया.
बिहटा (पटना) से मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Patna News : ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज, बिहटा में गुरुवार को नए डीन प्रो. (डॉ.) नंदकिशोर अल्वा एन. ने पदभार ग्रहण किया. कहा कि इस संस्थान को बेहतर अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा. इस अवसर पर आयोजित समारोह में संस्थान के चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, फार्मासिस्ट, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.
समारोह के दौरान निवर्तमान डीन प्रो. (डॉ.) बिनय कुमार विश्वास को भावभीनी विदाई दी गई. संस्थान परिवार ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. अल्वा ने कहा कि उनका लक्ष्य ईएसआईसी संस्थान को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.
समारोह के दौरान कई अधिकारी रहे मौजूद
उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से संस्थान को एक बेहतर अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा. कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने नए डीन का स्वागत करते हुए संस्थान के विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया. समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे.
Also Read: ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए जमीन देने वालों को सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगी ये खास छूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










