‘निशांत बोलते कम, काम ज्यादा करते हैं…’, JDU नेता बोले- नीतीश के रास्ते पर चल रहे हैं हेल्थ मिनिस्टर
संजय झा की फाइल फोटो
Bihar Politics: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने निशांत कुमार की सराहना की है. उन्होंने कहा कि वह कम बोलते हैं और ज्यादा काम करते हैं. उनके नेतृत्व में बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव आएगा.
Bihar Politics: पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) के प्रिंसिपल को हटाए जाने के फैसले के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की कार्यशैली चर्चा में है. इस बीच जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उनकी खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार कम बोलते हैं और ज्यादा काम करने में विश्वास रखते हैं. यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग में तेजी से बदलाव दिख रहा है.
‘निशांत की सोच नीतीश कुमार जैसी’
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान संजय झा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की कार्यशैली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच से मेल खाती है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा कहते रहे हैं कि व्यक्ति नहीं, उसका काम बोलना चाहिए. निशांत कुमार भी इसी सिद्धांत पर काम कर रहे हैं.
प्रखंड और जिला अस्पतालों को बनाया जा रहा मजबूत
संजय झा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि लोगों को इलाज के लिए छोटी-छोटी बीमारियों में पटना नहीं आना पड़े. इसके लिए प्रखंड और जिला स्तर के सरकारी अस्पतालों को लगातार मजबूत किया जा रहा है. स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर तेजी से काम चल रहा है.
ट्रॉमा सेंटर को लेकर सरकार गंभीर
उन्होंने बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में हाईवे पर होने वाले सड़क हादसों और ट्रॉमा सेंटर की जरूरत पर विस्तार से चर्चा हुई. सरकार चाहती है कि दुर्घटना के बाद लोगों को समय पर इलाज मिल सके. इसी उद्देश्य से पूरे राज्य में ट्रॉमा केयर नेटवर्क को मजबूत करने की योजना पर काम किया जा रहा है.
‘स्वास्थ्य व्यवस्था में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव’
संजय झा ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में निशांत कुमार के नेतृत्व में बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि विभाग पहले से ज्यादा प्रभावी और जवाबदेह तरीके से काम कर रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
राम मंदिर चंदा चोरी पर भी दी प्रतिक्रिया
बातचीत के दौरान संजय झा ने अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है. ऐसे में इस तरह की घटना चिंताजनक है.
SIT रिपोर्ट के आधार पर हो रही कार्रवाई
अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था. एसआईटी अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है. अब उसी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
Also Read: बिहार में 90 CO का एक साथ तबादला, बिना ट्रांजिट लीव तुरंत ज्वाइन करने का आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिनंदन पांडेय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










