शातिर अपराधी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. 14 अप्रैल को बेदौल के पास बस रोक की थी लूट सीतामढ़ी : पुनौरा ओपी पुलिस ने गौशाला के पास छापेमारी कर जहां लूट के आधा दर्जन से अधिक संगीन मामलों के आरोपित रीगा रोड, नया टोल वार्ड एक निवासी शातिर जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं 14 अप्रैल की देर शाम […]
विज्ञापन
कार्रवाई. 14 अप्रैल को बेदौल के पास बस रोक की थी लूट
सीतामढ़ी : पुनौरा ओपी पुलिस ने गौशाला के पास छापेमारी कर जहां लूट के आधा दर्जन से अधिक संगीन मामलों के आरोपित रीगा रोड, नया टोल वार्ड एक निवासी शातिर जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं 14 अप्रैल की देर शाम सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 के बेदौल पेट्रोल पंप के पास यात्री बस को रोक कर खैनी व्यवसायी पंकज किशोर यादव से हुए ढाई लाख रुपये के लूट मामले का सनसनीखेज खुलासा कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुनौरा ओपी प्रभारी लाल बाबू कुमार ने नेतृत्व में पुनौरा ओपी की पुलिस ने मंगलवार की शाम गोशाला के पास वारदात को अंजाम देने की रणनीति तय करने के क्रम में जितेंद्र को दबोच लिया. जहां उसने खैनी व्यवसायी से हुई लूट मामले का खुलासा किया. साथ हीं लूट में शामिल अपने चार साथियों के नाम का भी खुलासा किया.
उसने पुलिस को बताया की लूट के इस मामले का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी शहर के एक चिकित्सक का पुत्र मोनू कुमार है. जबकि वारदात में उसके व मोनू के अलावा रंजन कुमार व मनीष कुमार भी शामिल था. जितेंद्र की निशानदेही पर पुलिस की टीम मनीष, रंजन व मोनू की तलाश में छापेमारी कर रहीं है. इसी बीच बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाने के थानाध्यक्ष अभयनंदन ने पुनौरा ओपी पहुंच कर जितेंद्र से पूछताछ की. पुनौरा ओपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जितेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बताते चले की मुजफ्फरपुर जिले के सराय निवासी खैनी व्यवसायी पंकज किशोर यादव सीतामढ़ी के व्यवसायियों से खैनी की राशि की वसूली कर 14 अप्रैल की शाम अमर ज्योति नामक बस से मुजफ्फरपुर लौट रहे थे. इस दौरान बेदौल पेट्रोल पंप के पास चार बदमाशों ने बस रोक कर पंकज किशोर यादव को उतार लिया था. वहीं पंकज से ढाई लाख रुपये लूट कर बदमाश फरार हो गये थे. घटना की बाबत औराई थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
इधर, मंगलवार की शाम अपने साथियों के साथ जितेंद्र कुमार इलाके में वारदात को अंजाम देने के लिए गोशाला के पास पहुंचा था. इसकी मिली गुप्त सूचना के बाद पुनौरा ओपी पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया. जहां पूछताछ में उसने खैनी व्यवसायी से लूट समेत लूट के कई मामलों का खुलासा किया. उसने बताया की खैनी व्यवसायी से लूटी गयी रकम चारों ने बैरिया में पहुंच कर बांट ली. हालांकि मोनू ने ज्यादा रुपये ले लिए. जितेंद्र पर जिले के कई थानों में लूट के मामले दर्ज है. वह शातिर सुनील कुमार उर्फ विक्की गिरोह का सदस्य है.
जितेंद्र पर जून 2016 में शहर से सटे कोदवारा स्थित चंद्रा गैस एजेंसी के गोदाम में फायरिंग कर कर्मियों से 2.30 लाख रुपये की लूट, अगस्त 2016 में सहियारा थाना के पोखरभिंडा मोड़ के पास बाइक की लूट व जबकि अगस्त 2016 में मनियारी के पास टेंपो को रोक कर सर्राफा व्यवसायी से लाखों के सोना-चांदी के जेवरात समेत कई संगीन मामले दर्ज है. इसकी जानकारी बुधवार को नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुनौरा ओपी प्रभारी लाल बाबू कुमार ने दी.
जितेंद्र ने किया पूरे मामले का खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










