आर्म्स के साथ दो को पुलिस ने दबोचा

सीतामढ़ी : नगर थाना के अवर निरीक्षक सुमन मिश्रा ने नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बुधवार को मोहनपुर में छापेमारी कर आर्म्स के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान डुमरा थाना के विश्वनाथपुर निवासी दीप लाल कापड़ी व जितेंद्र यादव के रूप में की गयी है. पुलिस ने दीप […]
सीतामढ़ी : नगर थाना के अवर निरीक्षक सुमन मिश्रा ने नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बुधवार को मोहनपुर में छापेमारी कर आर्म्स के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान डुमरा थाना के विश्वनाथपुर निवासी दीप लाल कापड़ी व जितेंद्र यादव के रूप में की गयी है. पुलिस ने दीप लाल यादव के पास से उक्त आर्म्स बरामद किया है.
पुलिस फिलहाल दोनों से सघन पूछताछ कर रहीं है. वहीं दोनों का क्राइम इतिहास खंगाल रहीं है. हालांकि इस बाबत पूछे जाने पर नगर थाना पुलिस ने तत्काल कुछ भी बताने से इनकार किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों बदमाश शहर में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए मोहनपुर पहुंचे थे. इसकी मिली सूचना के बाद पुलिस ने मोहनपुर पहुंच कर दोनों को दबोच लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










