जवानों ने किया इलाके में कंबाइंड फ्लैग मार्च
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2017 3:23 AM (IST)
विज्ञापन

सुरसंड : आतंकी व नक्सल गतिविधि तथा तस्करी पर नकेल के लिए भारत व नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने अब संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया है. इसके तहत भारत की एसएसबी व नेपाल की एपीएफ के जवानों ने मंगलवार को नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर से लेकर नो मेंस लैंड होते […]
विज्ञापन
सुरसंड : आतंकी व नक्सल गतिविधि तथा तस्करी पर नकेल के लिए भारत व नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने अब संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया है.
इसके तहत भारत की एसएसबी व नेपाल की एपीएफ के जवानों ने मंगलवार को नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर से लेकर नो मेंस लैंड होते हुए भारतीय सीमा भिट्ठामोड़ कर संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया. साथ ही सर्च ऑपरेशन चलाया. एसएसबी व एपीएफ की संयुक्त कार्रवाई से इलाके के अमाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा. फ्लैग मार्च सह सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व भिट्ठामोड़ एसएसबी कैंप के सब इंस्पेक्टर ताराचंद व नेपाल एपीएफ के इंचार्ज गोविंद पोखरैल ने किया.
इस दौरान यह टीम नेपाल के पीलर संख्या 301 से लेकर श्रीखंडी भिट्ठा गांव के गांधीनगर पीलर संख्या 300/6 (4) व सुरसंड स्थित पीलर संख्या 302/7 तक भारत-नेपाल सीमा पर लगभग पांच घंटे तक फ्लैग मार्च करती रहीं. बताया गया है कि नेपाल से लगी खुली सीमा का आतंकी, अपराधी व नक्सली उपयोग कर रहे है. साथ ही विदेशी वस्तु की तस्करी के अलावा पशु व शराब की तस्करी कर नकेल कर रहे है.
लिहाजा संयुक्त रूप से दोनों देश की सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इसके आलोक में मंगलवार को फ्लैग मार्च सह सर्च ऑपरेशन चलाया गया.
एसएसबी व नेपाल के एपीएफ ने किया सीमायी इलाके में फ्लैग मार्च
आतंकी व नक्सल गतिविधि, तस्करी व अपराध पर नकेल कसने को लेकर संयुक्त पहल
दोनों देशों की संयुक्त कार्रवाई से इलाके के असमाजिक तत्वों में
मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










