45 लाख लूट में थी िवक्की की तलाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Apr 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. पुनौरा ओपी पुलिस ने किया शातिर सुनील कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार सीतामढ़ी : पुनौरा ओपी पुलिस ने पुनौरा धाम मंदिर के पास छापेमारी कर शातिर लुटेरे सुनील कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल के अलावा लूट की एक जोड़ी चांदी […]
विज्ञापन
कार्रवाई. पुनौरा ओपी पुलिस ने किया शातिर सुनील कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार
सीतामढ़ी : पुनौरा ओपी पुलिस ने पुनौरा धाम मंदिर के पास छापेमारी कर शातिर लुटेरे सुनील कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है.
पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल के अलावा लूट की एक जोड़ी चांदी निर्मित पायल भी जब्त की है. गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर शाम पुलिस ने यह छापेमारी उस वक्त की जब वह पुनौरा मंदिर के पास अपने साथियों के साथ मिल कर लूट की वारदात को अंजाम देने की रणनीति तय कर रहा था. हालांकि ओपी प्रभारी लाल बाबू कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस को देखते हीं उसके अन्य साथी भागने में कामयाब रहे.
पुलिसिया पूछताछ में उसने जहां लूट के कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वहीं अपने गैंग में शामिल आठ सदस्यों के नाम का खुलासा किया है. इनमें प्रिंस कुमार, पिंटू कुमार, राज कुमार, जितेंद्र कुमार, सूरज कुमार, मनीष कुमार व चंदन सिंह शामिल है. उसने लूट की रकम बराबर भाग में बांटे जाने की भी जानकारी पुलिस को दी है. बताते चले की सुनील कुमार उर्फ विक्की मूल रूप से पुनौरा ओपी क्षेत्र के पुनौरा पूर्वी पंचायत के कोदवारा का रहने वाला है. वह पिछले डेढ़ साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय है. इस दौरान उसने नगर थाना, पुनौरा ओपी, मेजरगंज थाना, सहियारा व बेला थाना समेत कई थानों में लूट की बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद हराम कर दी थी. उस पर लूट व आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है.
मई 2016 में बेला थाना के मनपौर में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक नेपाली नागरिक से आर्म्स के बल पर 45 लाख रुपये लूट लिए थे. बाद में उसके एक साथी बृजमोहन को लूट के छह लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था. बृजमोहन ने ही इस पूरे मामले का खुलासा किया था. जबकि जून 2016 में शहर से सटे कोदवारा स्थित चंद्रा गैस एजेंसी के गोदाम में फायरिंग कर कर्मियों से 2.30 लाख रुपये की हुई लूट में भी विक्की शामिल था.
अगस्त 2016 में सहियारा थाना के पोखरभिंडा मोड़ के पास उसने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था. जबकि अगस्त 2016 में हीं उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मनियारी के पास टेंपो को रोक कर सर्राफा व्यवसायी से लाखों के सोना-चांदी के जेवरात लूट लिए थे. सोमवार को नगर थाने में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद व पुनौरा ओपी प्रभारी लाल बाबू कुमार ने इसकी जानकारी दी. बताया की विक्की समेत उसके साथी बड़े वारदात को अंजाम देने की मंशा से जमा हुए थे. इसकी मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में विक्की पकड़ा गया. बताया की इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी है.
दो मोबाइल व एक जोड़ा चांदी का पायल बरामद
साथियों के साथ पुनौरा धाम मंदिर के पास तय कर रहा था रणनीति
बेला थाना के मनपौर में नेपाली नागरिक से 45 लाख रुपये लूटा था
चंद्रा गैस एजेंसी के गोदाम से 2.30 लाख रुपये की लूट समेत कई मामलों में पुलिस को थी विक्की की तलाश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










