16 बीडीओ व 300 कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

काम में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई डुमरा (सीतामढ़ी) : जिले में निर्माणाधीन इंदिरा आवास को पूरा करने में शिथिलता बरतनेवाले 16 बीडीओ व 300 कर्मचारियों पर डीएम राजीव रौशन ने कार्रवाई की है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि लक्ष्य प्राप्ति के बाद बीडीओ व कर्मचारियों का वेतन भुगतान होगा. कड़ी फटकार लगाते हुए […]
विज्ञापन
काम में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई
डुमरा (सीतामढ़ी) : जिले में निर्माणाधीन इंदिरा आवास को पूरा करने में शिथिलता बरतनेवाले 16 बीडीओ व 300 कर्मचारियों पर डीएम राजीव रौशन ने कार्रवाई की है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि लक्ष्य प्राप्ति के बाद बीडीओ व कर्मचारियों का वेतन भुगतान होगा. कड़ी फटकार लगाते हुए डीएम ने सभी बीडीओ व कर्मचारियों को जवाब देने को भी कहा है. समाहरणालय में बुधवार को बैठक के दौरान डीएम ने असंतोषजनक काम को लेकर जिले के बाजपट्टी, बथनाहा, बेलसंड, बोखरा, चोरौत, डुमरा, मेजरगंजÂबाकी पेज 15 पर
16 बीडीओ व 300
, नानपुर
, परिहार, परसौनी, पुपरी, रीगा, रून्नीसैदपुर, सोनबरसा, सुप्पी व सुरसंड प्रखंड के बीडीओ के अलावा 300 आवास पर्यवेक्षक, आवास सहायक, कार्यपालक सहायक व लेखा सहायकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है. सिर्फ बैरगनिया प्रखंड में संतोषजनक उपलब्धि पायी गयी. बैठक में डीडीसी ए रहमान व डीआरडीए निदेशक रोहित कुमार भी मौजूद थे.
लक्ष्य17045, पूरा महज 1026
समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि जिले में अपूर्ण 17045 आवासों के विरुद्ध महज 1026 आवास पूर्ण हो सका है.
प्रखंड लक्ष्यउपलब्धि
बैरगनिया 591 221
बाजपट्टी 9739
बेलसंड 872 18
बोखड़ा 899 22
चोरौत 3094
डुमरा 1475 101
मेजरगंज 705 15
नानपुर 564 84
परिहार 1758 214
बथनाहा 1076 65
परसौनी 433 9
पुपरी 762 58
रीगा 120 91
रून्नीसैदपुर 1879 59
सोनबरसा 2005 28
सुप्पी 778 2
सुरसंड 891 25
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










