Sitamarhi: पुपरी में अधूरी नाला योजना से सड़क बनी दलदल, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
Pupri road drain construction issue Sitamarhi

कीचड़ और मलबे से भरी सड़क

सीतामढ़ी के पुपरी में बूडको की अधूरी नाला योजना ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सड़क कीचड़ और मलबे में तब्दील हो चुकी है और ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: जिले के पुपरी नगर क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 4 और 5 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है. बूडको विभाग द्वारा शुरू की गई आरसी नाला और सड़क निर्माण योजना संवेदक की लापरवाही के कारण अधूरी पड़ी है, जिससे सड़क की हालत बदतर हो गई है.

एक महीने से बंद पड़ा निर्माण कार्य

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक महीने पहले नाला निर्माण के लिए सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन काम बीच में ही रोक दिया गया. अधूरे निर्माण के कारण सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और मलबा जमा हो गया है.

हल्की बारिश होते ही नाले की मिट्टी और मलबा सड़क पर फैल जाता है, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है.

पैदल चलना भी मुश्किल

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है.

कई जगहों पर नाले के किनारे की मिट्टी धंसने लगी है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.

ग्रामीणों में आक्रोश

भोगेंद्र गिरि, जयजय गिरि और पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार समेत कई ग्रामीणों ने बूडको विभाग और जिला प्रशासन पर नाराजगी जताई है. लोगों का कहना है कि निर्माण शुरू होने से पहले सड़क चलने लायक थी, लेकिन अब स्थिति और खराब हो गई है.

ग्रामीणों ने मांग की है कि संवेदक पर कार्रवाई कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जाए. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा.

विभाग ने दिया आश्वासन

मामले पर बूडको के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने कहा कि दो दिनों के भीतर निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सड़क और नाला निर्माण का काम पूरा कर लोगों को राहत दी जाएगी.

सीतामढ़ी के पुपरी  से वैद्यनाथ ठाकुर की रिपोर्ट

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन