एनएच-22 पर सड़क हादसे में NHAI कर्मी की मौत, सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर

दुर्घटनास्थल पर विलखते परिजन दुर्घटनास्थल पर जमा भीड़
सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर NH-22 पर एक NHAI कर्मचारी की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई. ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. परिजनों ने मुआवजे की मांग की है.
Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर महिंदवारा थाना क्षेत्र के कोरलहिया भैंस बाजार के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में एनएचएआई के एक कर्मचारी की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब वह सड़क पार कर रहे थे. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक की पहचान सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के एकमा गांव निवासी प्रभुनाथ महाराज के 42 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है. वह एनएचएआई में मैकेनिकल मिस्त्री के पद पर कार्यरत थे.
ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार विपिन कुमार एनएचएआई के कार्य से कोरलहिया आए थे. इसी दौरान सड़क पार करते समय सीतामढ़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार यामाहा बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
परिजनों ने मुआवजे की मांग उठाई
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने एनएचएआई से उचित मुआवजा देने की मांग की. परिजनों और स्थानीय लोगों के आक्रोश के कारण कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा.
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलने पर महिंदवारा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात सामान्य कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










