सिंगियाही में 25 से 27 जुलाई तक होगा श्रीमद् हनुमद् ज्ञान महायज्ञ, तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन
श्रीमद् हनुमद् ज्ञान महायज्ञ की सफलता को कमेटि गठित

ग्रामीण व अन्य | Prabhat Khabar Network

सिंगियाही गांव में 25 से 27 जुलाई तक आयोजित होने वाले श्रीमद् हनुमद् ज्ञान महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई. आयोजन समिति का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

विज्ञापन

Sitamarhi News: प्रखंड क्षेत्र के सिंगियाही गांव स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को संतोष पाठक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में 25 से 27 जुलाई तक होने वाले श्रीमद् हनुमद् ज्ञान महायज्ञ की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुंदरकांड कथा प्रवचन, 108 सुंदरकांड पाठ, 1100 हनुमान चालीसा पाठ, 108 बजरंग बाण, 108 संकट मोचन और 108 हनुमान बाहुक पाठ के साथ हनुमद् तांत्रिक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा. प्रत्येक संध्या भजन संध्या आयोजित होगी, जबकि 27 जुलाई को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.

आयोजन समिति का हुआ गठन

महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया. इसमें जनार्दन लाल कर्ण को संरक्षक, कौशलेंद्र लाल कर्ण को कार्यक्रम संयोजक, ब्रज मोहन चौधरी भूषण को सह संयोजक, रामबाबू शर्मा को अध्यक्ष, मोहन राय, प्रकाश लाल कर्ण और अमित कुमार मुखिया को उपाध्यक्ष बनाया गया.

महामंत्री की जिम्मेदारी शंभू लाल कर्ण, सचिव का दायित्व संतोष सानू तथा कोषाध्यक्ष का दायित्व नागेश्वर शर्मा को सौंपा गया. शांतनु कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया. वहीं मोहन पासवान, भोगेंद्र पासवान, राजू लाल कर्ण, बृजेश बुबना और सोनू को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

बैठक में लाल बिहारी ठाकुर, संजीत शर्मा, लक्ष्मीनारायण ठाकुर, दिनेश शर्मा, रामेश्वर मुखिया, विश्वेश्वर मुखिया, विनोद पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Baidnath Thakur

लेखक के बारे में

By Baidnath Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन