इंटर्नशिप फीस को लेकर कॉलेज में हंगामा, छात्रों ने अवैध वसूली का लगाया आरोप

Author Tusheem kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

हंगामा करते छात्र छात्राए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी के जगरनाथ सिंह महाविद्यालय में स्नातक छात्रों ने इंटर्नशिप फीस के नाम पर कॉलेज प्रशासन पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है. छात्रों ने फीस में पारदर्शिता और कमी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Sitamarhi News: स्थानीय जगरनाथ सिंह महाविद्यालय, चंदौली में स्नातक सत्र 2023-27 के छात्र-छात्राओं ने इंटर्नशिप फीस के नाम पर कथित अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने फीस निर्धारण में पारदर्शिता की मांग करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने पहले इंटर्नशिप फीस के नाम पर 900 रुपये जमा करने को कहा. छात्रों के विरोध और हंगामे के बाद कॉलेज प्रबंधन ने फीस घटाकर 600 रुपये कर दी. छात्रों का कहना है कि बिना किसी आधिकारिक अधिसूचना के फीस में बदलाव यह दर्शाता है कि इंटर्नशिप शुल्क के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है.

प्रधानाचार्य पर लगाए गंभीर आरोप

आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य पर भी गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि प्रधानाचार्य नियमित रूप से समय पर कॉलेज नहीं आते हैं. जब छात्र अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंचे तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया.

छात्रों ने रखीं ये प्रमुख मांगें

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मांग की कि इंटर्नशिप के नाम पर ली जा रही फीस को तत्काल कम किया जाए. साथ ही छात्रों से वसूली जाने वाली प्रत्येक राशि की आधिकारिक रसीद काउंटर से उपलब्ध कराई जाए, ताकि शुल्क वसूली की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे.

समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उनका कहना है कि वे मनमानी शुल्क वसूली के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन