शराब के नशे में सरपंच सहित चार गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Feb 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

रून्नीसैदपुर से स्काॅर्पियो पर सवार हो मुजफ्फरपुर जा रहे थे िगद्धा के सरपंच फूलबाबू राय मीनापुर/सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गिद्धा के सरपंच फूलबाबू राय सहित चार लोगों को मीनापुर पुलिस ने नशे की हालत में रविवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में सरपंच सहित विनोद राय, कृष्णा साह व […]
विज्ञापन
रून्नीसैदपुर से स्काॅर्पियो पर सवार हो मुजफ्फरपुर जा रहे थे िगद्धा के सरपंच फूलबाबू राय
मीनापुर/सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गिद्धा के सरपंच फूलबाबू राय सहित चार लोगों को मीनापुर पुलिस ने नशे की हालत में रविवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में सरपंच सहित विनोद राय, कृष्णा साह व कांटी थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर निवासी राजू पासवान शामिल हैं. पूछताछ में बताया कि शनिवार की रात रून्नीसैदपुर से स्कार्पियो पर सवार होकर ये सभी मुजफ्फरपुर जा रहे थे.
मीनापुर के नेउरा डायवर्सन पर गश्त कर रही मीनापुर पुलिस ने स्काॅर्पियो रोकी. सभी सवार नशे में झूम रहे थे. पुलिस चारों को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. रविवार की सुबह मीनापुर सीएचसी में चारों का मेडिकल टेस्ट कराया गया. इसके बाद उनमें अल्कोहल की पुष्टि हुई. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चारों आरोपितों को जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










