जामा मसजिद पर दोनों गुटों ने जतायी दावेदारी

सीतामढ़ी : शहर के मेहसौल स्थित मसजिद को लेकर हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. मसजिद को लेकर दोनों पक्ष ने अपनी-अपनी दावेदारी की है. मसजिद ए अहले हदीश मेहसौल के फैयाज अहमद ने कहा है कि उक्त मसजिद सदियों से अहले हदीश के जिम्मे रहा है. मसजिद के पूरब हाजी जान अली […]
सीतामढ़ी : शहर के मेहसौल स्थित मसजिद को लेकर हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. मसजिद को लेकर दोनों पक्ष ने अपनी-अपनी दावेदारी की है. मसजिद ए अहले हदीश मेहसौल के फैयाज अहमद ने कहा है कि उक्त मसजिद सदियों से अहले हदीश के जिम्मे रहा है. मसजिद के पूरब हाजी जान अली वक्फ स्टेट है. जिसके सदस्यों ने शनिवार को मसजिद में लगे अहले हदीश के बोर्ड को पोत दिया, वहीं हंगामा कर लोगों को खदेड़ मसजिद से भगा दिया.
मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने मामला शांत किया. प्रशासन ने दोनों पक्ष से कागजात मांगा है. उन्होंने कहा कि मामला देवबंदी व अहले हदीश के बीच का विवाद नहीं है. यह मसजिद अहलेहदीश व हाजी जान वक्फ स्टेट के समर्थकों के बीच का मामला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










