पढ़ाई के िलए उत्तर प्रदेश गया छात्र हुआ लापता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

पुपरी : पढ़ाई के लिये यूपी के आजमगढ़ स्थित मदरसा के लिये रवाना हुए अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नानपुर टोले थिंगौल निवासी अब्दुल गफ्फार बेग का पुत्र मो फजले इलाही, 18 वर्ष लापता हो गया है. मो फजले इलाही यूपी के आजमगढ़ स्थित मदरसा सैखुल इस्लाम शेखपुरा में पढ़ाई करता है. वह गांव आया था. वहीं […]
विज्ञापन
पुपरी : पढ़ाई के लिये यूपी के आजमगढ़ स्थित मदरसा के लिये रवाना हुए अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नानपुर टोले थिंगौल निवासी अब्दुल गफ्फार बेग का पुत्र मो फजले इलाही, 18 वर्ष लापता हो गया है.
मो फजले इलाही यूपी के आजमगढ़ स्थित मदरसा सैखुल इस्लाम शेखपुरा में पढ़ाई करता है. वह गांव आया था. वहीं 24 जनवरी को आजमगढ़ के लिये रवाना हुआ था. नानपुर चौक से बस पकड़ने के बाद उसने अपने घर पर फोन भी किया था. लेकिन दस दिन बाद भी वह न तो मदरसा पहुंचा है और नहीं अपने घर ही. वर्तमान में उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ बता रहा है.
मामले को लेकर अब्दुल गफ्फार बेग ने एसपी को आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगायी है. साथ ही हत्या की नियत से अपहरण की आशंका जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










