प्रतिमा विसर्जन के दौरान छात्र की डूबने से मौत

Published at :03 Feb 2017 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के दौरान छात्र की डूबने से मौत

दुखद. बेलसंड के बसौल घाट पर मनुष्यमारा नदी में हुआ हादसा बेलसंड : सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान बेलसंड थाना के बसौल घाट स्थित मनुष्यमारा नदी में डूब कर एक छात्र की मौत हो गयी. उसकी पहचान बेलसंड नगर पंचायत के वार्ड चार निवासी सत्यनारायण साह के पुत्र महेश कुमार के रूप […]

विज्ञापन

दुखद. बेलसंड के बसौल घाट पर मनुष्यमारा नदी में हुआ हादसा

बेलसंड : सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान बेलसंड
थाना के बसौल घाट स्थित मनुष्यमारा नदी में डूब कर एक छात्र की मौत
हो गयी. उसकी पहचान
बेलसंड नगर पंचायत के वार्ड चार निवासी सत्यनारायण साह के
पुत्र महेश कुमार के रूप में की
गयी है. महेश बेलसंड स्थित
गुरुशरण हाइस्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था.
वहीं वह बेलसंड थाना के जाफरपुर स्थित एटीएस मॉडर्न स्कूल में कोचिंग करता था. इस कोचिंग संस्थान में बुधवार को सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था. गुरुवार को प्रतिमा के साथ विसर्जन जुलूस स्कूल से निकल कर मनुष्यमारा नदी के बसौल घाट पहुंची.
जहां प्रतिमा विसर्जन के
दौरान वह प्रतिमा के साथ नदी
में उतरा. लेकिन गहरे पानी की
वजह से वह डूब गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के पिता समेत परिजनों के आंसू रुक नहीं रहे है. मृतक तीन भाई व पांच बहनों में सबसे छोटा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन