दहेज के लिए विवाहिता को फंदे से लटकाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2017 12:37 AM (IST)
विज्ञापन

ससुरालवाले मांग रहे थे दो लाख रुपये सीतामढ़ी : जिला मुख्यालय से सटे डुमरा थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव में दहेज में नगद दो लाख रूपया नही मिलने पर ससुराल वालों ने अंगुरी खातून उर्फ गुड़िया नामक एक विवाहिता की हत्या कर दी. मृतका के पिता एनुल हक की माने तो गला दबा कर उनकी […]
विज्ञापन
ससुरालवाले मांग रहे थे दो लाख रुपये
सीतामढ़ी : जिला मुख्यालय से सटे डुमरा थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव में दहेज में नगद दो लाख रूपया नही मिलने पर ससुराल वालों ने अंगुरी खातून उर्फ गुड़िया नामक एक विवाहिता की हत्या कर दी. मृतका के पिता एनुल हक की माने तो गला दबा कर उनकी पुत्री की हत्या की गयी है. हालांकि मृतका के गले में निशान देख कर पुलिस का मानना है कि गले में फंदा डाल कर उसकी हत्या की गयी है. घटना की बाबत एनुल हक ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मृतका के पति मो रफी आलम व उसके ससुर अब्दुल वहीद के अलावा मो मेराज, मो रेयाज, नसीरा खातून, फरजाना खातून, मो मुमताज व मो अरशद को आरोपित किया है.
बताया गया है कि बैरगिनया थाना क्षेत्र के सतपुरवा गांव की गुड़िया की शादी 20 नवंबर 2012 को मो रफी आलम के साथ हुई थी. शादी के बाद से हीं ससुराल वालों द्वारा गुड़िया से दहेज में नगद दो लाख रूपया की मांग की जाने लगी. मांग को पूरा करने में असमर्थता व्यक्त करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था. इसको लेकर दोनों पक्ष के बीच कई बार पंचायत भी हुई थी. 2 फरवरी को मो ऐनुल को मोबाइल पर सूचना मिली कि उसकी पुत्री की हत्या कर दी गयी है. पुत्र मो सज्जाद के साथ वह बसतपुर पहुंचा. तब तक पुलिस भी पहुंच गयी थी.
गले में फंदा डाल कर
की गयी हत्या
सूचना मिलने पर जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो शव को टेंपो पर रख कर आरोपित ले जा रहे थे. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. शव को देखने से प्रथम दृष्टया यह लगता है कि गले में फंदा डाल कर गुड़िया की हत्या की गयी है. पुलिस ने आरोपित पति से ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.
छोटन कुमार, थानाध्यक्ष
डुमरा के बसतपुर
गांव की घटना
पुलिस ने आरोपित पति व ससुर
को किया गिरफ्तार
बैरगनिया के सतपुरवा गांव की
थी गुड़िया खातून
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










