सीतामढ़ी में पूर्व सांसद के पेट्रोल पंपकर्मी से 12.38 लाख की लूट

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रोड पर जगदीशपुर पुल के पास अपराधियों ने श्रीकृष्णा पेट्रोलियम के कर्मी से 12.38 लाख रुपये लूट लिये. घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुई. लूटपाट की घटना के दौरान अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग भी की. घटना की सूचना मिलने पर […]
सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रोड पर जगदीशपुर पुल के पास अपराधियों ने श्रीकृष्णा पेट्रोलियम के कर्मी से 12.38 लाख रुपये लूट लिये. घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुई. लूटपाट की घटना के दौरान अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग भी की. घटना की सूचना मिलने पर एएसपी अभियान संजीव कुमार, डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार व क्यूआरटी टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की. घटनास्थल के पास से पुलिस ने पिस्टल की गोली बरामद की है. पेट्रोलपंप पूर्व सांसद सीताराम यादव का है. लूट का शिकार कर्मी सुरेंद्र राय व संजय राय ने बताया कि रविवार को बैंक बंद होने के कारण वे दो दिन का कलेक्शन 12.38 लाख रुपये व लाखों के चेक लेकर जिला मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लगमा स्थित पेट्रोल पंप से मारुति 800 से जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










