अंचल स्तर पर होगा अब भूमि विवादों का निपटारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरा : सूबे में बढ़ रहे भूमि विवाद की घटनाओं पर रोक को सरकार ने अब नयी रणनीति तय की है. इसके तहत सीओ व थानाध्यक्ष प्रत्येक सप्ताह बैठक करेंगे. वहीं भूमि विवाद की घटनाओं की समीक्षा करेंगे. साथ ही विवादों का निपटारा भी करायेंगे. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने इस […]
विज्ञापन
डुमरा : सूबे में बढ़ रहे भूमि विवाद की घटनाओं पर रोक को सरकार ने अब नयी रणनीति तय की है. इसके तहत सीओ व थानाध्यक्ष प्रत्येक सप्ताह बैठक करेंगे.
वहीं भूमि विवाद की घटनाओं की समीक्षा करेंगे. साथ ही विवादों का निपटारा भी करायेंगे. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने इस बाबत डीएम व एसपी को पत्र भेजा है. इसके आलोक में डीएम-एसपी ने सभी थानाध्यक्षों व सीओ को पत्र भेजकर प्रधान सचिव के आदेश के आलोक में कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है. इसके तहत भूमि विवाद के मामलों का निपटारा करने, विवादित भूमि को लेकर हिंसक झड़प की संभावना वाले मामलों का नियमित अनुश्रवण व अग्रेतर कार्रवाई करने का आदेश थानाध्यक्ष व सीओ को दिया गया है.
साप्ताहिक बैठक में थानाध्यक्ष व सीओ अपने-अपने इलाके के तीन-तीन भूमि विवाद से संबंधित मामले का प्रतिवेदन डीएम को उपलब्ध करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










